हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Patanjali: एक नहीं पांच IPO लाने जा रहे हैं बाबा रामदेव, कल होने वाला है बड़ा ऐलान, पढ़ें- सभी अपडेट

विज्ञापन

नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव पतंजलि समूह की 5 कंपनियों के लिए प्रमुख इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) योजनाओं की घोषणा करेंगे। रामदेव अगले 5 सालों में 5 नए आईपीओ प्लान चाहते हैं। यह कदम कॉर्पोरेट दुनिया में नई ऊंचाइयों को छूने जैसा है। रामदेव IPO की घोषणा 16 सितंबर (कल) को होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में करेंगे।

अभी पढ़ें – 1 अक्टूबर से क्रेडिट और डेबिट कार्ड के नियम बदल रहे हैं, यह नया सिस्टम होगा लागू, पढ़ें- पूरी खबर

एक प्रेस आमंत्रण में, पतंजलि ने कहा, ‘हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि स्वामी रामदेव जी महाराज 16 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।’

प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर बताते हुए, निमंत्रण में कहा गया है, ‘अफवाह फैलाने वालों की साजिशों और प्रयासों को उजागर करना है, जो पतंजलि और उसके स्वदेशी आंदोलन को मजबूत और स्वस्थ भारत की दिशा में बदनाम करने के लिए झूठे तथ्य और आंकड़े फैलाते हैं।’

साथ ही, रामदेव पतंजलि समूह के विजन और मिशन 2027 की रूपरेखा तैयार करेंगे और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में समूह के योगदान की दिशा में अगले 5 वर्षों के लिए 5 प्रमुख प्राथमिकताओं और लक्ष्यों के बारे में बताएंगे।

इसके अलावा, रामदेव समूह की पांच कंपनियों के अगले 5 वर्षों में 5 नए आईपीओ के बारे में जानकारी देंगे, जिन पर सभी का विशेष ध्यान होने वाला है। प्रेस कांफ्रेंस नई दिल्ली में होगी।

अभी पढ़ें – साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद गडकरी सख्त, अब वाहन निर्माताओं से की ये अपील

वित्त वर्ष 22 में पतंजलि का राजस्व बढ़कर ₹10,664.46 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹9,810.74 करोड़ था। हालांकि, नेट लाभ वित्त वर्ष 22 में ₹745.03 करोड़ के मुकाबले मामूली रूप में थोड़ा कम ₹740.38 करोड़ था।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें