---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

क्या आपके भी डॉक्यूमेंट्स में हैं अलग-अलग DOB? पासपोर्ट में कैसे करें ठीक, जानिए पूरा प्रोसेस

क्या आपके भी पासपोर्ट और अन्य डॉक्यूमेंट्स में दो अलग जन्मतिथि लिखी हुई है, जो आपके विदेश यात्रा के राह पर रुकावट बन गई हैं? आइए जानते हैं आप कैसे ठीक कर सकते हैं आपना DOB?

---विज्ञापन---

Passport DOB Correction Process: अगर आपके पासपोर्ट और अन्य डॉक्यूमेंट्स में अलग-अलग Date of Birth (DOB) दर्ज है, तो यह छोटी सी गलती आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है; खासतौर पर वीजा, विदेश यात्रा या सरकारी वेरिफिकेशन के समय. आज के डिजिटल और सख्त वेरिफिकेशन सिस्टम में एक भी मिसमैच आपका आवेदन रोक सकता है या रिजेक्ट भी करवा सकता है. अच्छी बात यह है कि इस समस्या का समाधान मौजूद है और आप सही प्रक्रिया अपनाकर अपने पासपोर्ट में जन्मतिथि आसानी से ठीक करवा सकते हैं. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि किन जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी, आवेदन कैसे करें और कितने समय में आपका करेक्शन पूरा हो सकता है, ताकि आप बिना किसी बाधा के अपनी ट्रैवल प्लानिंग जारी रख सकें.

यह भी पढ़ें: Indian Railways: ट्रेन में कैसे मिलेगी लोअर बर्थ? IRCTC ने खुद बताया नीचे की सीट बुक करने का

---विज्ञापन---

कैसे ठीक कर सकते हैं पासपोर्ट की जन्मतिथि

पासपोर्ट में दोहरी जन्मतिथि (Dual Date of Birth) की समस्या को ठीक करने के लिए आपको ‘पासपोर्ट री-इश्यू’ (Re-issue of Passport) के लिए आवेदन करना होगा और सही जन्मतिथि के सहायक दस्तावेज जमा करने होंगे, तभी जाकर आपको नया और सही पासपोर्ट मिलेगा.

आपको साबित करना होगा कि कौन सी जन्मतिथि सही है, इसके लिए निम्नलिखित ऑरिजनल दस्तावेज (Originals) साथ रखें:

---विज्ञापन---

जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate): नगर निगम या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी (सबसे मान्य दस्तावेज).

10वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट, अगर उसमें जन्मतिथि है.

---विज्ञापन---

आधार कार्ड, जिसमें सही जन्मतिथि हो.

हलफनामा (Affidavit): यदि पासपोर्ट अधिकारी मांगे.

---विज्ञापन---

कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

  • ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सबसे पहले पासपोर्ट सेवा की वेबसाइट पर जाएं और यूजर आईडी बनाएं.
  • फॉर्म भरें: ‘Apply for Fresh/Re-issue of Passport’ विकल्प चुनें.
  • सुधार चुनें: फॉर्म में उस जानकारी को सुधारें जहां जन्मतिथि गलत दर्ज है.
  • दस्तावेज अपलोड करें: सही जन्मतिथि वाले दस्तावेज अपलोड करें.
  • फीस का भुगतान करें: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट फीस जमा करें.
  • अपॉइंटमेंट: अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) का समय चुनें.
  • PSK जाएं: अपॉइंटमेंट के दिन सभी मूल दस्तावेजों (Originals) के साथ जाएं.
  • वेरिफिकेशन: Counter-A पर Citizen Service Executive (CSE) को अपनी समस्या बताएं, वे ही आपका रिकॉर्ड सही करेंगे.
  • री-इश्यू: सुधार के बाद आपको एक नया पासपोर्ट नंबर और नया बुकलेट जारी किया जाएगा.
  • अगर PSK (पासपोर्ट सेवा केंद्र) पर सुधार नहीं होता है, तो आप क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) में लिखित आवेदन कर सकते हैं.

कितने दिन में मिलेगा सही पासपोर्ट

नॉर्मल आवेदन में आमतौर पर 30 से 45 दिन लगते हैं. इसमें पुलिस वेरिफिकेशन पहले (Pre-Police Verification) होता है, जिसके बाद ही पासपोर्ट प्रिंट और डिस्पैच किया जाता है. तत्काल आवेदन (Tatkaal Application) में यह समय 1 से 7 कार्य दिवसों के भीतर मिल सकता है. इसमें पुलिस वेरिफिकेशन अक्सर पासपोर्ट मिलने के बाद (Post-Police Verification) होता है. पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारी के अनुसार पुनः जारी (Re-issue) होने पर कभी-कभी प्रक्रिया पहले से बने रिकॉर्ड के कारण थोड़ी तेज हो सकती है और आपको 15 से 20 दिनों में भी पासपोर्ट मिल सकता है, लेकिन यह समय बढ़ भी सकता है.

यह भी पढ़ें: ग्रेच्युटी का नया गणित… 5 साल से पहले नौकरी छोड़ी तो क्या होगा? इस्तीफे से पहले जान लें ये जरूरी नियम

---विज्ञापन---
First published on: May 06, 2026 06:51 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola