---विज्ञापन---

Indian Railways: ट्रेन में कैसे मिलेगी लोअर बर्थ? IRCTC ने खुद बताया नीचे की सीट बुक करने का तरीका

Indian Railways Ticket Booking: क्या आप भी ट्रेन में सफर करने के लिए लोअर बर्थ बुक करना चाहते हैं? लेकिन बुकिंग में लोअर सेलेक्ट करने के बाद भी आपको ऊपर की सीट मिलती है. आइए जानते हैं IRCTC की सीक्रेट ट्रिक जिसकी मदद से आप लोअर बर्थ बुक कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

Train Ticket Booking Secret: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जिसकी मदद से हर रोज लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा आसानी से कर पाते हैं. आज भारतीय रेलवे पहाड़ों से लेकर देश के दूरदराज इलाकों तक पहुंच चुकी है और सभी शहरों से लेकर छोटे-छोटे गांवों को आपस में जोड़ने का काम कर रही है. लेकिन ट्रेन में यात्रा करते दौरान सबसे बड़ी समस्या रहती है नीचे की सीट न मिलना. अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि ट्रेन में ज्यादा सीट होने के बावजूद उन्हें नीचे की सीट/ बर्थ नहीं मिलती है. ऐसे में जिन लोगों की उम्र ज्यादा होती है या फिर किसी अन्य तरह की परेशानी से जूझ रहे होते हैं, उन्हें इस दौरान बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं आप कैसे नीचे का बर्थ बुक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: FASTag New Rule : हाईवे पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना ब्लैकलिस्ट हो जाएगा फास्टैग;

---विज्ञापन---

नीचे की बर्थ कैसे बुक करें?

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने IRCTC को टैग कर लोअर बर्थ के बारे में सवाल किया था और सीनियर सिटीजन की टिकट को लेकर पूछा था. इसके जवाब में आईआरसीटीसी  टिकट बुकिंग और नीचे की सीट कैसे मिल सकती है और कैसे सिस्टम लोअर बर्थ अलॉट करता है उसके बारे में बता. अगर आप भी लोअर बर्थ बुक करना चाहते हैं, लेकिन हर बार आपको मिडिल या ऊपर का बर्थ मिल जाता है, तो आपको इस टिप का जरूर से इस्तेमाल करना चाहिए.

लोअर बर्थ बुक कैसे होगा? जानिए IRCTC का सीक्रेट

  • आईआरसीटीसी ने सवाल का जवाब देते हुए बताया कि अगर किसी को उम्रदराज व्यक्ति के लिए लोअर बर्थ बुक करना है, तो वह सीनियर सिटीजन कोटा में टिकट बुक कर सकते हैं.
  • IRCTC के मुताबिक, जनरल कोटा से बुक की गई टिकट में आप अपना प्रेफरेंस दे सकते हैं, लेकिन बर्थ का अलॉटमेंट सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करता है.
  • अगर आप सीनियर सिटीजन के लिए टिकट बुक कर रहे हैं, तो सबसे पहले उनका कोटा लगाएं और फिर रिजर्वेशन चॉइस’ में ‘Book only if lower berth is allotted’ विकल्प चुन सकते हैं.
  • वहीं अगर आप युवा है लेकिन लोअर बर्थ बुक करना चाहते हैं, तो बुकिंग विंडो खुलते ही टिकट बुक कर लें या सीट ज्यादा होने पर टिकट बुक करें और फिर रिजर्वेशन चॉइस’ में ‘Book only if lower berth is allotted’ विकल्प चुने. ऐसा करने पर नीचे की मिने का चांस बढ़ जाएगा.
  • अगर बुकिंग के समय आपको लोअर बर्थ नहीं मिलती है तो आप यात्रा के दौरान ड्यूटी पर मौजूद कोच टीटीई (TTE) से संपर्क कर सकते हैं, वह सिस्टम में देख कर या फिर अन्य यात्री से बात कर सीट चेंज करवा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: New ITR Form: लागू हुआ नया ITR फॉर्म, दो मकानों के मालिकों को राहत; लेकिन रिपोर्टिंग की

---विज्ञापन---

First published on: May 06, 2026 04:14 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola