Parminder Singh: क्या किसी को केवल इसलिए नौकरी पर रखने से मना किया जा सकता है उसे मैराथन दौड़ने और गिटार बजाने का शौक है? आमतौर पर इस सवाल का जवाब नहीं में होना चाहिए, लेकिन एक दिग्गज कंपनी में बाकायदा ऐसा हुआ है। सिंगापुर में Tatler Asia के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) परमिंदर सिंह ने इस घटना का जिक्र किया है।
बॉस को नहीं आया पसंद
परमिंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि यह घटना तब की है जब वह भारत में एक मार्केटिंग टीम का हिस्सा थे। एक कैंडिडेट ने मार्केटिंग पोजीशन के लिए आवेदन किया था लेकिन उनके बॉस ने उस कैंडिडेट को हायर नहीं करने दिया। सिंह के मुताबिक, उस कैंडिडेट ने अपने CV में उल्लेख किया था कि वह मैराथन दौड़ता है और गिटार बजाता है। उनके बॉस ने इस कैंडिडेट को यह कहते हुए नौकरी पर रखने से मना कर दिया कि ‘यह आदमी ये सब करता है, तो काम कब करेगा?
यह भी पढ़ें – Danny Denzongpa ने कैसे खड़ी की देश की तीसरी सबसे बड़ी Beer कंपनी? दिलचस्प है माल्या से ‘लड़ाई’ का किस्सा
नौकरी नहीं देने का अफसोस
परमिंदर सिंह ने आगे लिखा है कि उन्हें इसका बेहद अफसोस है कि वह उस काबिल कैंडिडेट को नौकरी नहीं दे पाए। उन्होंने लिखा है,’मैं उसे नौकरी पर नहीं रख सका और मुझे इसका अफसोस है। यह कई साल पहले की बात है। मैं भारत से दूर था और मुझे लगा कि चीजें बदल गई होंगी, लेकिन ऐसा लगता नहीं कि कुछ भी बदला है।’
नाम का नहीं किया खुलासा
परमिंदर Google, Apple और Twitter जैसी कंपनियों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में उस कंपनी और बॉस के नाम का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, ये स्पष्ट है कि सिंह जिस कंपनी की बात कर रहे हैं, वह गूगल नहीं थी। क्योंकि उन्होंने खेलों को लेकर गूगल की नीतियों की सराहना की है। उन्होंने लिखा है कि इसके विपरीत जब मैं गूगल में था तो वहां एक अलिखित पॉलिसी थी कि अगर आप ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आप गूगल ऑफिस में जाकर जॉब हासिल कर सकते थे।
यह भी पढ़ें – Bank Mergers अर्थव्यवस्था के लिए कैसे नुकसानदायक, प्रोफेसर Prasanna Tantri ने समझाया
एक बयान से छिड़ी है बहस
सिंह ने गूगल में 6 साल से भी ज्यादा काम किया और वह कंपनी के एशिया पैसिफिक बिजनेस के हेड थे। इसके अलावा, उन्होंने तीन साल तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) के हेड के तौर पर भी काम किया था। बता दें कि फिलहाल देश में कंपनियों के वर्क कल्चर और कामकाजी घंटों को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इसकी वजह है L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन का बयान, जिसमें उन्होंने कर्मचारियों को संडे सहित हफ्ते में 90 घंटे काम करने का सुझाव दिया है।
यह भी पढ़ें – कितना कमाते हैं हफ्ते में 90 घंटे काम का सुझाव देने वाले L&T चेयरमैन Subrahmanyan?
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
2 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
2 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
3 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
5 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
6 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
8 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
9 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
20 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines