PAN-Aadhaar Link: पैन-आधार लिंक न करने पर लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना, ब्लॉक होगा पैन कार्ड

PAN-Aadhaar Link Latest Update: अपने पैन और आधार को लिंक करने की डेडलाइन नजदीक है. अगर आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है, तो आप पर 1000 रुपये का जुर्माना लग सकता है और आपका पैन इनएक्टिव हो सकता है. इन आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो कर घर बैठे 5 म‍िनट में आधार और पैन ल‍िंक कर सकते हैं.

PAN-Aadhaar Link

पैन और आधार कार्ड ल‍िंक करने की आख‍िरी तारीख 31 द‍िसंबर 2025 है.

विज्ञापन

PAN-Aadhaar Link Last Date: अगर अभी तक आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है, तो यह आपके लिए बहुत जरूरी खबर है. क्‍योंक‍ि पैन-आधार लिंकिंग की डेडलाइन नजदीक आ रही है. अगर आप इस डेडलाइन तक पैन और आधार कार्ड को ल‍िंक नहीं कर पाते हैं तो आपको 1000 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है. ल‍िंक‍िंग में ज्‍यादा देर हुई तो आपका पैन कार्ड भी डीएक्टिवेट हो सकता है. बता दें क‍ि PAN कार्ड इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने, बैंक अकाउंट खोलने, इन्वेस्ट करने, म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट और कई दूसरे सरकारी कामों के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट है. अगर आपका PAN इनएक्टिव हो जाता है, तो कई जरूरी काम रुक सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ATM से न‍िकाल पाएंगे अब PF का पैसा, जानें कब से शुरू होगी सुव‍िधा

विज्ञापन

​​घर बैठे कुछ ही मिनटों में PAN और आधार लिंक करें:

आपको पैन और आधार ल‍िंक करने के ल‍िए कहीं जाने की जरूरत नहीं है और ना ही क‍िसी से र‍िक्‍वेस्‍ट करनी है. आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से भी ये काम कर सकते हैं. यहां द‍िए गए स्‍टेप्‍स को फॉलो कर आप आसानी से PAN और आधार को लिंक कर सकते हैं.

  • इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • ‘लिंक आधार’ ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अपना पैन नंबर और आधार नंबर डालें
  • अगर नाम और जन्मतिथि मैच करते हैं, तो एक OTP जेनरेट होगा
  • लिंकिंग कन्फर्म करने के लिए OTP डालें
  • अगर कोई पेनल्टी दिखती है, तो ऑनलाइन पेमेंट करें
  • पेमेंट के बाद, आपका पैन और आधार लिंक हो जाएंगे. इस पूरी प्रोसेस में सिर्फ 2 से 5 मिनट लगते हैं.

यह भी पढ़ें : ट्रेनों में एक्‍स्‍ट्रा सामान के लिए अब लगेगा चार्ज, रेलवे करने जा रही सख्‍ती

PAN-आधार लिंक स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि आपका PAN पहले से लिंक है या नहीं, तो इनकम टैक्स वेबसाइट पर जाएं और वहां लिंक आधार स्टेटस पर क्लिक करें. अपना PAN और आधार नंबर डालें और स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा.

विज्ञापन

पैन और आधार को लिंक न करने पर क्या पेनल्टी लगेगी?
आधार और पैन को ल‍िंक करने की आख‍िरी तारीख 31 द‍िसंबर 2025 है. अगर आप इस तय समय तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं करते हैं, तो आपको 1000 तक की पेनल्टी लग सकती है. यह पेनल्टी ऑनलाइन पेमेंट के जरिए देनी होगी, और तभी पैन-आधार लिंकिंग पूरी होगी. अगर पेनल्टी देने के बाद भी लिंकिंग पूरी नहीं होती है, तो पैन को इनएक्टिव घोषित किया जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ