पहले से ही कंगाली और भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश पाकिस्तान की आवाम को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों की वजह से पाकिस्तान सरकार ने देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से बड़ी बढ़ोतरी कर दी है.
पाकिस्तान के पेट्रोलियम प्रभाग की नई अधिसूचना के अनुसार, बढ़ी हुई दरें पूरे देश में तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं. आइए, जानते हैं कि पाकिस्तान में अब 1 लीटर पेट्रोल और डीजल कितने रुपये का मिल रहा है.
कितने बढ़े दाम और क्या हैं नई दरें?
पाकिस्तान सरकार द्वारा जारी नई अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें इस प्रकार हैं:
पेट्रोल: पेट्रोल की कीमत में 6.39 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. इस बढ़ोतरी के बाद अब पाकिस्तान में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 327.12 रुपये (पाकिस्तानी रुपये) हो गई है.
हाई-स्पीड डीजल (HSD): डीजल के दाम में 7.83 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी हुई है. अब वहां 1 लीटर डीजल 375.04 रुपये (पाकिस्तानी रुपये) के स्तर पर पहुंच गया है.
CGHS Card New Rules: रिटायरमेंट के तुरंत बाद मिलेगी हेल्थ सुविधा, जानें क्या है नया डिजिटल सिस्टम
अब रोजाना तय होंगे पेट्रोल-डीजल के भाव
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के रोजाना बदलते दामों से निपटने के लिए पाकिस्तानी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. अब देश में हर 15 दिन में रेट बदलने के बजाय रोजाना (Daily basis) आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय की जाएंगी. यह जिम्मेदारी वहां के तेल एवं गैस नियामक प्राधिकरण (OGRA) को सौंप दी गई है.
आम जनता पर पड़ेगा दोहरा असर
पाकिस्तान में ईंधन के दाम बढ़ने से आम जनता पर महंगाई का दोहरा पहाड़ टूटने वाला है. पेट्रोल महंगा होने से बाइक, ऑटो-रिक्शा और कारों से चलने वाले आम लोगों का रोजमर्रा का बजट बिगड़ जाएगा. डीजल का इस्तेमाल ट्रकों, माल ढुलाई की गाड़ियों और जनरेटरों में होता है. डीजल महंगा होने से खाने-पीने की जरूरी चीजों की ढुलाई का खर्च बढ़ेगा, जिससे पूरे देश में महंगाई और चरम पर पहुंचेगी.
संबंधित खबरें
12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
42 mins ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
20 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
2 days agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines