Crude Oil Price Rise: क्या 100 डॉलर के पार जाएगा कच्चा तेल? छह हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं कीमतें; जानें आगे का क्या है आउटलुक

Crude Oil Price Outlook July 2026: अमरीका-ईरान युद्ध और लाल सागर संकट के कारण ब्रेंट क्रूड $96 के पार. जानिए आगे क्या रहेगा तेल का आउटलुक.

US-Iran War Impact: कच्चे तेल में लगी आग, जानें भारत पर क्या पड़ेगा असर.

US-Iran War Impact: कच्चे तेल में लगी आग, जानें भारत पर क्या पड़ेगा असर.

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की आग एक बार फिर भड़क उठी है. अमरीका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध और लाल सागर (Red Sea) में हूती विद्रोहियों के हमलों के कारण कच्चे तेल की कीमतें पिछले 6 हफ्तों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 96 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है.

विज्ञापन

होर्मुज की खाड़ी (Strait of Hormuz) और लाल सागर जैसे मुख्य समुद्री रास्तों पर मंडराते संकट ने दुनिया भर के तेल सप्लाई सिस्टम की नींदे उड़ा दी हैं. आइए, समझते हैं कि क्रूड में इस तेजी के पीछे कौन-कौन से कारण हैं और आने वाले दिनों में तेल की कीमतें कहां तक जा सकती हैं.

विज्ञापन

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के 4 मुख्य कारण

अमरीका और ईरान के बीच गहराया तनाव: अमरीकी सेना ने ईरान पर लगातार 12वीं रात भी एयरस्ट्राइक की है. जवाब में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य उनके नियंत्रण में है और जब तक अमरीकी कार्रवाई बंद नहीं होती, यह रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा.

विज्ञापन

सऊदी अरब की घेराबंदी और हूती हमले: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी का ऐलान किया है. लाल सागर में सऊदी अरब के ऑइल टैंकरों पर हमले की खबरों से वैश्विक बाजार घबराया हुआ है.

सप्लाई चेन पर बड़ा खतरा: दुनिया का एक बड़ा हिस्सा जिस समुद्री रास्ते से तेल मंगाता है, वहां सुरक्षा जोखिम और शिपिंग इंश्योरेंस की लागत काफी बढ़ गई है.

विज्ञापन

अमेर‍िका में क्रूड इन्वेंट्री में बढ़ोतरी: हालांकि अमेर‍िका में पिछले हफ्ते कच्चे तेल का स्टॉक 20 लाख बैरल बढ़ा है, लेकिन भू-राजनीतिक (Geopolitical) चिंताओं के आगे यह खबर बेअसर साबित हुई.

क्या $100 पहुंचेगा ब्रेंट?
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब तक होर्मुज और लाल सागर में स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक कच्चे तेल में तेजी का रुख बना रहेगा. अगर मुख्य सप्लाई रास्तों पर तनाव और बढ़ता है, तो आने वाले सत्रों में ब्रेंट क्रूड $100 प्रति बैरल का आंकड़ा छू सकता है. अमेर‍िकी क्रूड $85 के ऊपर मजबूत बना हुआ है. ऊपर की तरफ इसके लिए $88-$88.5 अगला रेजिस्टेंस है, जबकि नीचे की तरफ $84-$84.5 मुख्य सपोर्ट लेवल है. ओवरऑल ट्रेंड जब तक पॉजिटिव बना हुआ है, तब तक भारत जैसे तेल आयातक देशों के लिए महंगाई का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ