Pakistan Fuel Price Hike: पाकिस्तान में फिर भड़की महंगाई की आग! पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानें नई दरें

Pakistan Petrol Diesel Price Hike July 23 2026: अमरीका-ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल 6.39 रुपये और डीजल 7.83 रुपये महंगा हुआ. जानें नई दरें.

Pakistan Fuel Price Hike.jpg

Pakistan Fuel Price Hike: पाकिस्तान में फिर बढ़ा पेट्रोल-डीजल, जानें नई रेट लिस्ट.

पहले से ही कंगाली और भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश पाकिस्तान की आवाम को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. अमेर‍िका और ईरान के बीच छिड़ी जंग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों की वजह से पाकिस्तान सरकार ने देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से बड़ी बढ़ोतरी कर दी है.

विज्ञापन

पाकिस्तान के पेट्रोलियम प्रभाग की नई अधिसूचना के अनुसार, बढ़ी हुई दरें पूरे देश में तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं. आइए, जानते हैं कि पाकिस्तान में अब 1 लीटर पेट्रोल और डीजल कितने रुपये का मिल रहा है.

विज्ञापन

कितने बढ़े दाम और क्या हैं नई दरें?

पाकिस्तान सरकार द्वारा जारी नई अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें इस प्रकार हैं:

विज्ञापन

पेट्रोल: पेट्रोल की कीमत में 6.39 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. इस बढ़ोतरी के बाद अब पाकिस्तान में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 327.12 रुपये (पाकिस्तानी रुपये) हो गई है.

विज्ञापन

हाई-स्पीड डीजल (HSD): डीजल के दाम में 7.83 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी हुई है. अब वहां 1 लीटर डीजल 375.04 रुपये (पाकिस्तानी रुपये) के स्तर पर पहुंच गया है.

विज्ञापन

अब रोजाना तय होंगे पेट्रोल-डीजल के भाव
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के रोजाना बदलते दामों से निपटने के लिए पाकिस्तानी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. अब देश में हर 15 दिन में रेट बदलने के बजाय रोजाना (Daily basis) आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय की जाएंगी. यह जिम्मेदारी वहां के तेल एवं गैस नियामक प्राधिकरण (OGRA) को सौंप दी गई है.

विज्ञापन

आम जनता पर पड़ेगा दोहरा असर
पाकिस्तान में ईंधन के दाम बढ़ने से आम जनता पर महंगाई का दोहरा पहाड़ टूटने वाला है. पेट्रोल महंगा होने से बाइक, ऑटो-रिक्शा और कारों से चलने वाले आम लोगों का रोजमर्रा का बजट बिगड़ जाएगा. डीजल का इस्तेमाल ट्रकों, माल ढुलाई की गाड़ियों और जनरेटरों में होता है. डीजल महंगा होने से खाने-पीने की जरूरी चीजों की ढुलाई का खर्च बढ़ेगा, जिससे पूरे देश में महंगाई और चरम पर पहुंचेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ