सऊदी-UAE को छोड़ा पीछे, भारत बना केन्या के लिए सबसे बड़ा तेल सप्लायर; कैसे हुआ ये कमाल?

Petrol Prices in India: भारत से अफ्रीका को पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात जुलाई 2026 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. अनस अल्हाजजी के मुताबिक, इस दौरान अफ्रीका को भारतीय पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात सालाना आधार पर 66 फीसदी बढ़ा.

petrol prices in India

ईरान और अमेरिका संघर्ष के चलते कई महीनों से होर्मुज से निर्यात व्यवस्था बाधित हुई है. (Photo: AI/News24)

भारत अपनी जरूरत का 90 फीसदी से अधिक कच्चा तेल दुनिया के अलग-अलग देशों से आयात करता है, लेकिन तेल निर्यात में भी हम सऊदी और यूएई को पीछे छोड़ देंगे, ये जरूर चौंकाने वाली रिपोर्ट है. अगर आप भी इस बात से हैरान हैं तो आपको बता दें कि भारत अपनी पड़ोसी देश बांग्लादेश समेत कई देशों को तेल निर्यात भी करता है. यूक्रेन द्वारा रूस के ऑयल प्लांट्स पर हमले के बाद भारत ने रूस को भी ईंधन सप्लाई की थी, जबकि रूस खुद दुनिया को तेल निर्यात करता है. अब भारत ने बड़ा कीर्तिमान हासिल करते हुए केन्या को तेल सप्लाई करने के मामले में सऊदी और यूएई को भी पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

भारत ने कैसे किया ये कमाल?

गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका संघर्ष के चलते कई महीनों से होर्मुज से निर्यात व्यवस्था बाधित हुई है, जिसका असर दुनिया के कई देशों पर पड़ा है. इस संकट की घड़ी में भारत कई देशों के लिए मददगार साबित हुआ है. भारत अब केन्या के लिए पेट्रोल, डीजल, जेट फ्यूल और फ्यूल ऑयल का सबसे बड़ा स्रोत बन गया है. खास बात यह है कि भारत अपनी जरूरत का 90 फीसदी से अधिक कच्चा तेल आयात करता है, लेकिन मजबूत रिफाइनिंग क्षमता के कारण तैयार पेट्रोलियम उत्पादों का बड़ा निर्यातक भी है.

विज्ञापन

भारत ने कैसे बदला तेल सप्लाई का खेल?

बेल्जियम की कमोडिटी डेटा कंपनी कप्लर के आंकड़ों का हवाला देते हुए अमेरिका के डलास स्थित ऊर्जा अर्थशास्त्री अनस अल्हाजजी ने बताया कि भारत ने केन्या को गैसोलीन, डीजल, जेट फ्यूल और फ्यूल ऑयल की आपूर्ति में UAE और सऊदी अरब की जगह ले ली है. केन्या लंबे समय से अपने पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल की जरूरत के लिए सऊदी अरामको, अबू धाबी की ADNOC जैसी कंपनियों पर निर्भर रहा है. हालांकि, मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण सप्लाई और ट्रेडिंग रूट प्रभावित होने के बाद केन्या के लिए वैकल्पिक सोर्स के तौर पर भारत बड़ा ऑप्शन बनकर सामने आया है.

विज्ञापन

अफ्रीका बना भारतीय ईंधन का बड़ा बाजार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत से अफ्रीका को पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात जुलाई 2026 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. अनस अल्हाजजी के मुताबिक, इस दौरान अफ्रीका को भारतीय पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात सालाना आधार पर 66 फीसदी बढ़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ