Bomb और चाकू ही नहीं, एयरपोर्ट पर ये शब्‍द भी हैं बैन; फ्लाइट में मुंह से न‍िकलते ही होगा लीगल एक्‍शन

Airport Rules Update: एयरपोर्ट पर या फ्लाइट में बम, बंदूक, चाकू ले जाने वाले के ऊपर सख्‍त कार्रवाई हो सकती है. लेक‍िन अगर आप हवाई यात्रा के दौरान कुछ शब्दों का इस्तेमाल करने पर कार्रवाई हो सकती है. आपको भी इसके बारे में जानना चाह‍िए:

airport rules (1)

एयरपोर्ट के ये न‍ियम जान लें.

Airport Rules Update: अगर आप अक्‍सर हवाई यात्रा करते हैं तो ये अपडेट आपके ल‍िए बेहद जरूरी है. यात्रा के दौरान आप क‍िसी मुसीबत में न फंस जाएं, इसके ल‍िए जरूरी है क‍ि आपको एयरपोर्ट और फ्लाइट के अंदर बैठने और बात करने के कुछ जरूरी न‍ियमों के बारे में पता हो. एयरपोर्ट और हवाई जहाजों पर सख्त सुरक्षा नियम बनाए गए हैं. इन नियमों का पालन न करने या गलत शब्दों का इस्तेमाल करने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं.

विज्ञापन

हाल ही में, कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जहां यात्रियों ने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जिससे न सिर्फ उनकी फ्लाइट में देरी हुई, बल्कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हुई.

विज्ञापन

इन शब्दों का इस्तेमाल करने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं:

ये शब्द आपको आम लग सकते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर देता है. और वो हैं बम, बंदूक, चाकू, आतंकवादी, हाईजैक, विस्फोटक, क्रैश, बायोलॉजिकल हथियार और स्मगलिंग या ड्रग्स जैसे शब्द. इनका इस्तेमाल एयरपोर्ट या फ्लाइट में भूलकर भी न करें.

इन शब्दों को सुनते ही सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ जाते हैं, जिससे आपकी यात्रा में देरी हो सकती है और यहां तक कि आप कानूनी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर कोई मजाक में एयरपोर्ट या फ्लाइट में ये कहता है क‍ि मेरे बैग में बम है, तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जा सकता है.

विज्ञापन

ऐसी स्थितियों से बचने के लिए, यात्रा करते समय अपनी बातचीत में सावधान रहें. खासकर, सोशल मीडिया पर ऐसी कोई पोस्ट या कमेंट करने से बचें जिससे एयरपोर्ट सिक्योरिटी पर शक पैदा हो. साथ ही, अपने सामान की अच्छी तरह जांच करें और कोई भी संदिग्ध चीज ले जाने से बचें. अगर आपको कोई शक है, तो एयरपोर्ट हेल्प डेस्क से संपर्क करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ