Amazon में नौकरी नहीं कर पाएंगे इस देश के लोग, कंपनी ने लगाई पाबंदी; ये है वजह

Amazon ने बड़ा फैसला लेते हुए एश‍िया के एक देश को पूरी तरह से ब्‍लॉक कर द‍िया है. यानी अब इस देश के लोग Amazon में नौकरी के ल‍िए अप्‍लाई नहीं कर सकते. जान‍िये कंपनी ने ये फैसला क्‍यों ल‍िया है.

amazon (12)

Amazon में जॉब के ल‍िए उत्‍तर कोर‍िया के ला‍ेग अप्‍लाई नहीं कर सकते

अमेजन में दुन‍ियाभर के करीब 1.6 म‍िल‍ियन लोग काम करते हैं. इतने बड़े स्‍तर पर अलग-अलग देशों के लोगों को नौकरी देने वाली इस कंपनी ने एक बड़ा फैसला ले ल‍िया है. अमेजन ने अपनी एम्‍प्‍लॉयमेंट पॉल‍िसी में बदलाव क‍िए हैं और इस नए बदलाव के तहत एश‍िया के एक देश को अमेजन ने जॉब अप्‍लाई करने से ब्‍लॉक कर द‍िया है. वो देश चीन या ईरान नहीं है, बल्‍क‍ि उत्‍तर कोर‍िया है. उत्तर कोरिया का नेतृत्व इस समय तानाशाह किम जोंग उन कर रहे हैं और अमेजन की नई पॉल‍िसी के अनुसार अब उत्‍तर कोर‍िया को कोई भी व्‍यक्‍त‍ि अमेजन में जॉब के ल‍िए अप्‍लाई नहीं कर सकता.

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया के लोग दुनिया भर की कंपनियों में, खासकर अमेरिका में, वर्क-फ्रॉम-होम जॉब पाने की कोशिश कर रहे हैं. AFP की एक रिपोर्ट के अनुसार, Amazon के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर स्टीफन श्मित ने लिंक्डइन पर लिखा कि पिछले एक साल में नॉर्थ कोरिया से जॉब एप्लीकेशन में एक-तिहाई की बढ़ोतरी हुई है, जिससे पता चलता है कि कई लोग अमेरिकी कंपनियों में IT जॉब के लिए अप्लाई कर रहे हैं.

हैकर्स की घुसपैठ

हाल ही में, अमेजन के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ने चेतावनी दी है कि नॉर्थ कोरियाई हैकर्स रिमोट IT वर्कर बनकर अमेरिकी कंपनियों, खासकर टेक सेक्टर में घुसपैठ कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस मुद्दे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह समस्या सिर्फ अमेजन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कई इंडस्ट्रीज में फैली हुई है.

विज्ञापन

यह भी दावा किया जा रहा है कि ये हैकर्स चोरी की या नकली पहचान और ‘लैपटॉप फार्म’ का इस्तेमाल करते हैं, यानी अमेरिका में ऐसे कंप्यूटर जिन्हें देश के बाहर से रिमोटली कंट्रोल किया जाता है ताकि कंपनियों को धोखा दिया जा सके, खासकर अमेरिका की कंपनियों को. संदिग्ध संकेतों में गलत फॉर्मेट वाले फोन नंबर और संदिग्ध एकेडमिक क्रेडेंशियल शामिल हैं. इसलिए, Amazon ने 1800 से ज्‍यादा नॉर्थ कोरियाई आवेदकों को ब्लॉक कर दिया है और कंपनियों से आग्रह किया है कि वे संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट अधिकारियों को दें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ