UP के सबसे अमीर शख्‍स से मिलें, छोटे से फैमिली बिजनेस को बना द‍िया हजारों करोड़ का एम्पायर

Success Story: द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन करने वाले आद‍ित्‍य खेमका, नोएडा के सबसे अमीर इंसान हैं. लेक‍िन जब उन्‍होंने अपने फैम‍िली ब‍िजनेस का ह‍िस्‍सा बनने का फैसला क‍िया था, तब उनके पर‍िवार का कारोबार इस मुकाम पर नहीं पहुंचा था.

CP PLUS

आद‍ित्‍य खेमका ने छोटे से ब‍िजनेस को कैसे बना द‍िया, कई हजार करोड का कारोबार

Aditya Khemka Net Worth: साल 2025 में हुरुन इंडिया की टॉप 10 भारतीय अरबपत‍ियों की एक लिस्‍ट जारी की गई थी. इसके साथ ही हुरुन इंड‍िया (Hurun India) ने शहरों के आधार पर भी सबसे अमीर शख्‍स की लिस्‍ट जारी की थी. दिल्ली, मुंबई और गुड़गांव जैसे बड़े बिजनेस हब के लोग आमतौर पर भारत की अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप पर रहते हैं. उत्तर प्रदेश ने भी कई सफल और अमीर बिजनेसमैन दिए हैं. द‍िल्‍ली से सटे नोएडा ने भी कई करोड़पति द‍िए. इनमें से एक हैं आदित्य खेमका, जिन्हें 2025 में नोएडा का सबसे अमीर व्यक्ति बताया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य खेमका आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो CP प्लस की पेरेंट कंपनी है. CP प्लस भारत के सबसे बड़े CCTV और सर्विलांस ब्रांड्स में से एक है. CP प्लस अपनी मशहूर एडवरटाइजिंग लाइन, “भगवान सब कुछ देख रहा है” के साथ मशहूर हुआ और देखते ही देखते छोटी-छोटी दुकानों और घरों तक पहुंचने लगा.

आद‍ित्‍य खेमका की नेटवर्थ

आद‍ित्‍य खेमका की कुल संपत्‍त‍ि 35,140 करोड़ रुपये की है, ज‍िसकी वजह से वह नोएडा के सबसे अमीर शख्‍स हैं. वो Aditya Infotech Ltd कंपनी के मालिक है. आप इसी कंपनी को CP Plus ब्रांड के नाम से जानते हैं. सीपी प्‍लस, CCTV कैमरा से लेकर इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रोडक्शन और वीडियो सर्विलांस तक के ल‍िए प्रोडक्‍ट बनाता है. सीसीटीवी कैमरे के लिए इसे खासतौर से जाना जाता है. आद‍ित्‍य खेमका की कंपनी Aditya Infotech Ltd शेयर बाजार में भी लिस्टिड है.

विज्ञापन

कैसे बढ़ाया ब‍िजनेस

विज्ञापन

आदित्य खेमका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से कॉमर्स में ग्रेजुएशन क‍िया. उनके पास IT और इलेक्ट्रॉनिक वीडियो सर्विलांस सेक्टर का करीब 30 साल एक्‍सपीर‍िएंस है. उन्‍हें इस साल विकसित दिल्ली समिट एंड अवार्ड्स ने Pioneer in Surveillance Industry Award 2025 से नवाजा. खेमका ने साल 1994 में इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांडों के डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर ब‍िजनेस शुरू क‍िया था. लेक‍िन साल 2010 में आते-आते उन्होंने सर्विलांस कैमरा-बिजनेस में एंट्री मार दी. ये उनके ल‍िए टर्न‍िंग प्‍वाइंट था. इसके बाद उनकी कंपनी ने स्मार्ट होम कैमरा, वाई-फाई कैमरा, डैशकैम भी बनाने लगी. आज सीसीटीवी मार्केट में 25 प्रतिशत हिस्सा अकेले CP Plus ब्रांड का है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ