Gold-Silver Rate: सोने में तूफानी तेजी जारी, चांदी की कीमत पहुंची 2.50 लाख के पार, जानें आज का भाव

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आज भी जारी है. सोने का दाम धीरे-धीरे अपनी र‍िकॉर्ड ऊंचाई पर जा रहा है. वहीं चांदी की कीमत 2.50 लाख के स्‍तर को पार कर चुकी है. जानें आज सोने और चांदी का क्‍या भाव चल रहा है.

gold silver price

सोने और चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी आज भी जारी है.

Gold-Silver Price in India : सोने और चांदी के दाम में आज 6 जनवरी को भी तूफानी तेजी जारी है. MCX पर सुबह 11:15 बजे के करीब फरवरी कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाले सोने के रेट में 354 रुपये का इजाफा देखा गया, ज‍िसके बाद सोने का भाव प्रत‍ि 10 ग्राम 138474 रुपये हो गया. वहीं मार्च कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाली चांदी के रेट में 4219 रुपये का उछाल देखा गया. इस नई बढत के बाद चांदी की कीमत 2,50,374 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम के स्‍तर पर पहुंच गई है.

विज्ञापन

सोने और चांदी, दोनों कीमती धातुओं के दाम में सोमवार को भी तेजी दर्ज की गई थी. हालांक‍ि मंगलवार को भी तेजी के बावजूद सोने और चांदी के भाव अपने र‍िकॉर्ड स्‍तर से नीचे हैं. सोने ने ऑल टाइम 1.40 लाख प्रत‍ि 10 ग्राम का उच्‍चतम र‍िकॉर्ड बनाया है. वहीं चांदी की कीमतों ने द‍िसंबर 2025 में 2.54 लाख रुपये का स्‍तर पर पहुंचने का र‍िकॉर्ड बनाया.

विज्ञापन

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी क्‍यों ?

डॉलर की कमजोरी, ज‍ियोपॉल‍िट‍िकल मसले और वेनेजुएला पर अमेर‍िकी कार्रवाई का असर इंवेस्‍टर्स पर द‍िख रहा है. न‍िवेशक वैश्‍व‍िक अन‍िश्‍च‍ितता के बीच सेफ हेवन में न‍िवेश करने को प्राथम‍िकता दे रहे हैं.

विज्ञापन

द‍िल्‍ली में सोने का भाव
आज दिल्ली में भी सोने की कीमत बढ़ी, जो पूरे भारत में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी को दिखाती है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 138550 प्रति 10 ग्राम थी, जो पिछले दिन के मुकाबले 440 ज्‍यादा है. वहीं, दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 126004 प्रति 10 ग्राम है.

मुंबई में सोने की कीमत
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 138790 प्रति 10 ग्राम थी, जो पिछले दिन के मुकाबले 440 ज्‍यादा है. वहीं, मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 127224 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

विज्ञापन

पटना में सोने की कीमत
पटना में भी 24K सोने की कीमत लगभग 1,38,064 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 22K सोने की कीमत लगभग 12,671 रुपये प्रत‍ि ग्राम है.

लखनऊ में सोने की कीमत
लखनऊ में MCX सोने की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया, जिसमें 24k सोना लगभग 133,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो पिछले दिन से बढ़ा है.

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ