Aadhaar अपडेट और PVC कार्ड के ल‍िए अब देनी होगी ज्‍यादा फीस, इतना होगा खर्च

अगर आपको आधार कार्ड में नाम, पता, फोटो या PVC कार्ड अपडेट कराना है तो अब आपको पहले से ज्‍यादा फीस जमा करनी होगी. क्‍योंक‍ि UIDAI ने आधार अपडेट और PVC कार्ड के लिए फीस बढ़ा दी है.

aadhaar update and PVC card

आधार कार्ड को अपडेट कराने के ल‍िए देने होंगे ज्‍यादा पैसे

विज्ञापन

Aadhaar Updates Fees Increased: आपके बैंक खाते से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक के ल‍िए आधार कार्ड जरूरी है. ऐसे में आधार कार्ड को और सेफ बनाने के ल‍िए यूआईडीएआई (UIDAI) ने पीवीसी आधार कार्ड (PVC Aadhaar card) लॉन्‍च क‍िया है. ये कार्ड, पुराने आधार कार्ड के मुकाबले ज्‍यादा मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला है. इसके साथ ही आप ये भी जान लीज‍िए क‍ि UIDAI ने आधार कार्ड को अपडेट करने और पीवीसी कार्ड बनवाने के ल‍िए फीस बढा दी है.

208Kg सोने के दाम में ब‍िकी एक मछली, जानें क्‍या है खास, कौन हैं इसके खरीदार

विज्ञापन

ऑनलाइन सुधार और फीस में बदलाव

UIDAI ने अब नाम, पता और मोबाइल नंबर जैसी बेस‍िक जानकारी को ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा शुरू की है. यह सर्विस 1 नवंबर से उपलब्ध है. नाम और पता बदलने की फीस 50 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये कर दी गई है, जबकि ऑनलाइन अपडेट 14 जून 2026 तक मुफ्त रहेंगे. ऑफलाइन आधार सेवा केंद्रों पर भी फीस में बदलाव किया गया है, फोटो अपडेट के लिए 125 रुपये और आधार रीप्रिंट के लिए 40 रुपये लगेंगे. नया सिस्टम जानकारी को सीधे UIDAI डेटाबेस से वेरिफाई करेगा, जिससे लोगों को आधार सेवा केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

PVC आधार कार्ड कैसे बनवाएं
पुराने आधार से अलग पीवीसी आधार कार्ड साइज में थोडा छोटा होता है. यानी ये आपकी जेब या वॉलेट में आसानी से आ जाएगा. ये पॉलीविनाइल क्लोराइड से बना होता है, इसल‍िए इसका नाम PVC कार्ड है. इसमें कुछ सेक्‍योर‍िटी फीचर भी होते हैं, जैसे क‍ि QR कोड, होलोग्राम, माइक्रो टेक्स्ट और गिलौच पैटर्न. ये स‍िर्फ मजबूत ही नहीं है, बल्‍क‍ि ये फ्रॉड से भी बचाता है. ये ब‍िल्‍कुल एटीएम कार्ड जैसा द‍िखता है.

विज्ञापन

अगर आप PVC आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जा सकते हैं. इसके लिए, Get Aadhaar सेक्शन में जाएं और Order Aadhaar PVC Card पर क्लिक करें. अपना 12 डिजिट का आधार नंबर या VID डालें, कैप्चा भरें और अपने मोबाइल नंबर पर मिले OTP से इसे वेरिफाई करें. 50 रुपये (GST और स्पीड पोस्ट सहित) का पेमेंट UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन किया जा सकता है. पेमेंट पूरा होने के बाद, आपका PVC आधार कार्ड आपके पते पर डिलीवर कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ