Noida International Airport Trail: उत्तर प्रदेश के जेवर में बनने वाला नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह से बनकर तैयार है। 15 नवंबर को पहली बार इस हवाई अड्डे पर विमान की लैंड करने वाला है। खबरों की मानें तो दूसरे स्टेज के ट्रायल ऑपरेशन के तहत 15 नवंबर को यहां हवाई जहाज लैंड होगा। यह ट्रायल 15 दिसंबर तक चलेगा। वहीं अगले साल अप्रैल में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। अप्रैल से यहां कमर्शियल विमान भी उड़ान भरते नजर आएंगे।
1 महीने तक चलेगा ट्रायल
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अरुण वीर सिंह का कहना है कि दूसरे स्टेज के ट्रायल में अकासा, इंडिगो समेत एयर इंडिया की फ्लाइट में यहां रोजाना टेकऑफ करेंगी। 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले इस ट्रायल के तहत हर रोज यहां से विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ करवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- UPI Payment: नवंबर में 2 दिन इस बैंक के ग्राहक नहीं कर पाएंगे पेमेंट
एयरडोम लाइसेंस के लिए मिलेगी मंजूरी
अरुण वीर सिंह के अनुसार टेस्टिंग प्रोसेस पूरे एक महीने तक चलेगा। वहीं टेस्टिंग का डेटा 20 दिसंबर तक DGCA की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद हम एयरडोम लाइसेंस के लिए भी अप्लाई करेंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी का मानना है कि 20 मार्च तक हमें लाइसेंस मिल जाएगा और 17 अप्रैल 2025 से जेवर एयरपोर्ट पर कमर्शियल विमान भी उड़ने लगेंगे। पहले दिन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 30 फ्लाइट्स को लैंड और टेक ऑफ करवाा जाएगा। इसमें जुरिच, सिंगापुर और दुबई की 3 इंटरनेशनल फ्लाइट्स समेत 2 कार्गो विमान भी शामिल रहेंगे।
30 विमान भरेंगे उड़ान
अरुण वीर सिंह का कहना है कि पहले हमने 30 फ्लाइट्स के ऑपरेशन का खाका तैयार किया है, जिसमें 25 घरेलू, 3 अंतर्राष्ट्रीय और 2 कार्गो विमान मौजूद हैं। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने रनवे, हवा के बहाव और पहले स्टेज के ट्रायल को देखने के बाद इसे मंजूरी दे दी है। हमने सिंगापुर एयरलाइंस और लुफ्तासना एयरलाइंस के साथ MOU भी साइन किया है। कई अन्य एयरलाइंस भी हमारे साथ काम करना चाहती हैं।
इन शहरों को किया जाएगा लिंक
घरेलू फ्लाइट्स की बात करते हुए उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लखनऊ, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और देहरादून समेत कई बड़े शहरों से लिंक किया जाएगा। हालांकि हमने अभी तक घरेलू विमानों की लिस्ट तैयार नहीं की है। यह काम भी जल्द ही फाइनल कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- SBI समेत इन बैंकों के क्रेडिट कार्ड के लिए हुए खास अपडेट, RBI ने पेश किया नया फ्रेमवर्क
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
11 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
12 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
14 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
16 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
17 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
19 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
20 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines