हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बनने के बाद नोएल टाटा की आई पहली प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

Noel Tata Statement: नोएल टाटा निर्विरोध टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन चुने गए हैं। वह टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के प्रेसिडेंट हैं। इसके अलावा टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट भी हैं।

विज्ञापन
Noel Tata

Noel Tata Statement: टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बनने के बाद नोएल टाटा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं अपने साथी ट्रस्टियों द्वारा मुझे दी गई जिम्मेदारी से बहुत सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं। नोएल टाटा की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि मैं रतन एन. टाटा और टाटा समूह के संस्थापकों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।

उन्होंने कहा कि एक सदी से भी पहले स्थापित टाटा ट्रस्ट सामाजिक भलाई के लिए एक अनूठा माध्यम है। इस पवित्र अवसर पर मैं अपने विकासात्मक और परोपकारी पहलों को आगे बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए खुद को फिर से समर्पित करूंगा।

ये भी पढ़ें: रतन टाटा की अंतिम यात्रा में शांतनु को पुलिस ने रोका? जानिए क्या है वीडियो की सच्चाई

विज्ञापन

टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं Noel Tata

जानकारी के अनुसार नोएल टाटा अभी सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट्स और सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल के पिता का नाम नवल एच. टाटा और मां सिमोन एन. टाटा है। वह निर्विरोध टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन चुने गए हैं। नोएल पिछले करीब चार दशक से टाटा समूह का हिस्सा हैं और टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं।

Noel Tata  के कार्यक्राल में टाटा इंटरनेशनल की बढ़ी कमाई 

वह टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के प्रेसिडेंट हैं। इसके अलावा टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। बता दें हाल ही में टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड ने उनके मैनेजिंग डायरेक्टर रहते हुए कई अरब की कमाई की है।

विज्ञापन

Noel Tata की शिक्षा और परिवार

नोएल ने ब्रिटेन की सक्सेस यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की पढ़ाई की है। नोएल टाटा के 3 बच्चे लिया, माया और नेविल हैं, जो टाटा ग्रुप में अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। बता दें 86 साल के रतन टाटा ने 9 अक्टूबर की रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। 10 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Noel Tata कौन? जो बने Ratan Tata ट्रस्ट के नए चेयरमैन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola