नई दिल्ली: FASTag की योजना सफल रही है। अब सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय एक और प्रणाली को लागू करने की उम्मीद जता रहा है। बताया जा रहा है कि नई योजना के तहत टोल कलेक्शन में भी तेजी आएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस नए प्लान को लेकर पुष्टि की है।
अभी पढ़ें – डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के नियम जल्द बदले जा रहे हैं…यहां पढ़ें- मुख्य बातें
टोल को हटाने की योजना
मंत्री ने एक अंग्रेजी अखबार से साक्षात्कार में कहा कि सरकार भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा को हटाने की योजना के साथ आगे बढ़ रही है और इसके बजाय नंबर प्लेट रीडर कैमरों पर भरोसा जताया जाएगा, जो वाहन नंबर प्लेट को कैप्चर करेंगे और अपने आप टोल काट लेंगे। यह रुपये वाहन मालिकों के लिंक किए गए बैंक खातों से काटे जाएंगे। मंत्री ने कहा कि एक पायलट परियोजना पहले से ही मौजूद है और इस लेनदेन को सुविधाजनक बनाने के लिए कानूनी संशोधन किए जा रहे हैं।
मंत्री ने कहा, ‘2019 में, हमने एक नियम बनाया कि कारें कंपनी-फिटेड नंबर प्लेट के साथ आएंगी। तो, पिछले चार साल में जो वाहन आए हैं उन पर अलग-अलग नंबर प्लेट हैं। अब टोल प्लाजा को हटाने और कैमरे लगाने की योजना है, जो इन नंबर प्लेट को चेक करेगा और सीधे खाते से टोल काट लिया जाएगा। हम इस योजना पर काम कर रहे हैं।’
अभी पढ़ें – Stock Market Opening: शेयर बाजार में उछाल, हरे निशान पर Sensex और Nifty
हालांकि, मंत्री ने यह भी कहा कि टोल प्लाजा न देने वाले वाहन मालिक को दंडित करने के लिए कानून का अभाव एक समस्या है और कानून के तहत एक प्रावधान लाने की जरूरत है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वर्तमान में कुल टोल कलेक्शन का 97 प्रतिशत लगभग 40,000 करोड़ रुपये FASTags के माध्यम से आता है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
5 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
16 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
21 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
21 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
22 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines