Electric Vehicle is going to Cheaper: भारत में एक साल के अंदर लाखों वाहन की बिक्री होती है। वाहन बनाने वाली कंपनियों के तो मजे ही मजे हैं, लेकिन वहीं दूसरी तरफ देश में पॉल्यूशन एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। सरकार ने इस समस्या को देखते हुए कई विकल्प पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी बीच परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कुछ ऐसा ऐलान किया है, जिसे सुनकर हम और आप यानी आम आदमी खुश हो सकते हैं। दरअसल नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने उस प्लान के बारे में बताया है, जिसके बाद इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते हो सकते हैं। और अगर ऐसा हो गया तो इलेक्ट्रिक वाहन लेना आसान हो जाएगा।
सरकार का ये है प्लान
नितिन गडकरी ने कहा है कि आने वाले समय में सरकार की पूरी कोशिश है कि इलेक्ट्रिक वाहन को सस्ता किया जाए। ना सिर्फ इससे पॉल्यूशन खत्म होगा बल्कि आम आदमी को भी सुविधा मिलेगी। सरकार ऐसी पॉलिसी लाने वाली है जिसमें टैक्स को लेकर आसानी होगी। साथ में चार्जिंग प्वाइंट को भी बढ़ाने का काम किया जा रहा है। लोग आसानी से अपनी ईवी को देश के किसी भी हिस्से में चार्ज कर सकते हैं। ये तो साफ बात है कि ईवी के इस्तेमाल से पॅाल्यूशन फ्री देश हो सकता है। लेकिन अभी के समय में एक ईवी कार का प्राइस आम आदमी के बजट से बाहर है।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों जियो को लेना पड़ा 16,640 करोड़ का लोन, अंबानी करने जा रहे हैं कुछ बड़ा!
1 किमी सिर्फ 2 रुपए में
अब बात करते हैं कि ईवी से पॅाल्यूशन फ्री देश तो होगा पर आम आदमी की जेब पर इसका असर क्या रहेगा। तो देखिए जनाब ईवी के जरिए आप अपनी कॉस्ट को आधा कर सकते हैं। यानी जो खर्चा पेट्रोल-डीजल से आता है, वो ईवी में आधा रह जाएगा। एक्सपर्ट का कहना है कि केवल 2 रुपए में 1 किमी का खर्चा इलेक्ट्रिक वाहन से रहने वाला है। परिवहन मंत्री इस प्लान का जिक्र कई बार कर चुके हैं। उम्मीद है कि सरकार की तरफ से इसकी तरफ जल्दी ही कोई बड़ा कदम उठाया जाएगा। साथ में आम लोगों को पॉलिसी में बदलाव का भी इंतजार रहेगा।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
6 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
17 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
22 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
22 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
23 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines