Jio HSBC Loan Update: साल 2016 से ही जियो ने भारत में धूम मचाई हुई है। हर साल कुछ ना कुछ ऐलान जियो करता है। पहले टेलिकॉम में एक क्रांति जियो लेकर आया। उसके बाद सबसे सस्ता स्मार्टफोन जियो ने निकाला। इस साल आईपीएल 2023 टेलिकास्ट भी जियो ने फ्री में कराया। और अब खबर ये आ रही है कि जियो ने विदेशी कंपनी HSBC से 16 हजार 640 करोड़ रुपए का लोन लिया है। एक्सपर्ट इसे बड़े ऑफशोर लोन की कैटेगरी में रख रहे हैं। अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि आखिर क्यों जियो को इतनी बड़ी डील करनी पड़ी। मुकेश अंबानी अब क्या नया करने जा रहे हैं।

नोकिया से 5जी गियर के लिए किया गया ये काम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार HDFC बैंक और जियो के बीच में कई समय से बात हो रही थी। इस लोन के जरिए जियो नोकिया से 5जी नेटवर्क गियर खरीदेगा। हालांकि अभी ये मीडिया रिपोर्ट्स हैं, इसके बारे में जियो की तरफ से कोई भी ऐलान नहीं किया गया है। इससे पहले जियो ने BNP परिबास से 2 बिलियन डॉलर का लोन लिया था. जिसमें कंपनी का प्लान एरिक्सन से 5जी गियर खरीदने का था। इससे पता चलता है कि जियो अपनी 5जी सर्विस के लिए पूरे दमखम से लगी हुई है।

जियो के यूजर में हुआ इजाफा

पिछले महीने हुई एजीएम में कंपनी की तरफ से बताया गया कि जियो के पास 45 करोड़ से ज्यादा यूजर मौजूद हैं। वहीं कंजंप्शन की बात करें तो एक यूजर 25 जीबी का डेटा एक महीने में खर्च कर रहा है। अगर सभी को जोड़ा जाए तो टोटल 1,100 करोड़ GB डेटा हर महीने जियो का यूज हो रहा है। अगर समय अवधि को देखा जाए तो ये काफी अच्छा है। जियो ने साल 2022 में ही अपनी 5जी सर्विस को शुरू किया था।

यूजर के साथ नेट प्रॉफिट में हुआ इजाफा

जब जियो के यूजर बढ़े हैं तो नेट प्रॉफिट में भी इजाफा देखने को मिला है। पिछले साल की तुलना में जियो का नेट प्रॉफिट 12 फीसदी ज्यादा हुआ है। हर तिमाही की बात करें तो 3.11 फीसदी का फायदा जियो को देखने को मिला है। उम्मीद करते हैं कि जियो आने वाले समय में ऐसे ही धूम मचाते रहेगी।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ