भेल और डोसा-इडली जैसे स्ट्रीट फूड की दीवानी हैं नीता अंबानी, परिवार की भी बताई पसंद-नापसंद

Nita Ambani and Mukesh Ambani: अक्सर अंबानी परिवार कीमती चीजों के इस्तेमाल के लिए सुर्खियों में रहा है लेकिन आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि नीता अंबानी को सड़क पर मिल रहे भेल खाना काफी पसंद हैं।

nita ambani and mukesh ambani love story, nita ambani and mukesh ambani age difference, nita ambani before marriage, nita ambani father, nita ambani father occupation, mukesh ambani daughter, nita ambani, mukesh ambani

Nita Ambani and Mukesh Ambani: एशिया के सबसे अमीर आदमी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। काम के साथ-साथ कैसे उन्होंने अपने परिवार में ताल-मेल बैठा रखा है इसके बारे में खुद उनकी पत्नी नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान बताया है। इस दौरान उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन की बात करने के साथ ही अपने परिवार और बच्चों की पसंद-नापसंद की भी बाते बताईं, जिसमें कुछ बातें आपको भी हैरान कर सकती है।

विज्ञापन

अक्सर अंबानी परिवार कीमती चीजों के इस्तेमाल के लिए सुर्खियों में रहा है लेकिन आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि नीता अंबानी को सड़क पर मिल रहे भेल खाना काफी पसंद हैं। जबकि, मुकेश अंबानी को स्ट्रीट फूड में डोसा-इडली खाना बहुत पसंद हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि नीता अंबानी का अपने पति और बच्चों को लेकर क्या-क्या कहना है।

विज्ञापन

बच्चों के बीच कभी नहीं किया भेदभाव

नीता अंबानी का कहना है कि उन्होंने कभी भी अपने तीनों बच्चों के बीच लड़का या लड़की का भेदभाव नहीं किया है, उनके लिए हमेशा उनके तीनों बच्चे  एक बराबर रहे हैं। यहां तक कि उत्तराधिकार की योजना में भी उन्होंने तीनों को बराबर का हिस्सा दिया है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के तीन बच्चों में दो बच्चे 32 साल के जुड़वां ईशा और आकाश हैं और तीसरा अनंत हैं जिनकी उम्र 28 साल है।

3 समान कार्य क्षेत्रों की जिम्मेदारी के लिए तैयार

नीता अंबानी ने आगे बताया कि उनके तीनों बच्चों को भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी के बोर्ड में शामिल किया गया है। साथ ही 3 समान कार्यक्षेत्रों की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। ईशा की शादी हो गई और वो रिलासंय ग्रुप में रिटेल देखती है। जबकि, आकाश डिजिटल/टेलीकॉम सेक्टर और अनंत को नए ऊर्जा व्यवसाय देखने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

सीएनबीसी इंटरनेशनल के साथ एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने अपने पारिवारिक जीवन का जिक्र किया है। इस दौरान बच्चों के अलावा उन्होंने अपने पति मुकेश के साथ के रिश्ते की भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि कैसे दोनों ने एक दूसरे से काफी कुछ सीखा है। उन्होंने मुकेश अंबानी के लिए कहा कि उनके पास जीवन में जीवन में फ्लडलाइट्स हैं और वो अपने समय से बहुत आगे की सोचते हैं। जब नीता डिटेल्स में जाती हैं, तो उनके पति इसे स्पॉटलाइट कहते हैं।

“मुकेश को पाकर खुद को भाग्यशाली मानती हूं”- नीता

आगे उन्होंने बताया कि वो अपने बच्चों से भी ये बात करती हैं कि जीवन में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय हैं एक सही जीवन साथी का चयन करना। इसके साथ ही उन्होंने खुद को भाग्यशाली बताया कि उन्हें मुकेश अंबानी जैसे पति मिले जो जीवन साथी के साथ-साथ उनके एक अच्छे दोस्त भी है।

विज्ञापन

पसंद करते हैं ये स्ट्रीट फूड

नीता और मुकेश अंबानी अब दादा-दादी बन चुके हैं और अपने बच्चों के साथ-साथ अपने पोते-पोतियों के पालन-पोषण करते हुए जीवन की यात्रा का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो अभी भी वैसे कामों को करना पसंद करते हैं जो हम पहले किया करते हैं। पसंद की बात करते हुए नीता ने बताया कि मुकेश उन्हें ड्राइव पर ले जानते हैं, हिंदी गाने सुनाने के साथ ही स्ट्रीट फूड भी पसंद करते हैं। उन्हें सड़क पर मिल रही भेल खाना पसंद हैं और मुकेश अंबानी को डोसा इडली खूब अच्छा लगता है। उनका कहना है कि हम उन्हीं चीजों को अभी भी करना पसंद करते हैं जो वो पहले पसंद करते थे। उन्होंने बताया कि सबकुछ पहले जैसा ही और उन्हें नहीं लगता कि कुछ बदला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ