---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Budget 2023: संबलपुरी सिल्क साड़ी में नजर आईं वित्त मंत्री, लाल रंग के हैं खास मायने

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। यह बजट मोदी सरकार 2.0 कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। इस दौरान वित्त मंत्री लाल रंग की खास साड़ी में सदन पहुंचीं। उनके हाथों में लाल रंग का डिजिटल बहीखाता था। वित्त मंत्री लाल रंग की संबलपुरी सिल्क साड़ी […]

---विज्ञापन---

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। यह बजट मोदी सरकार 2.0 कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। इस दौरान वित्त मंत्री लाल रंग की खास साड़ी में सदन पहुंचीं। उनके हाथों में लाल रंग का डिजिटल बहीखाता था।

वित्त मंत्री लाल रंग की संबलपुरी सिल्क साड़ी में आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रही थीं। उनकी लाल रंग की साड़ी में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। अब आइए जानते हैं इस साड़ी का नाम क्या है? इसका निर्माण कैसे होता है और इस रंग के मायने क्या हैं…?

---विज्ञापन---

लखटकिया होता हैं संबलपुरी साड़ी

संबलपुरी साड़ी काफी महंगी होती है। इसलिए इसे लखटकिया भी कहते हैं। साड़ी को बनाने से पहले धागों को रंगा जाता है। उन्हें चमकदार बनाया जाता है। इसकी चमक कभी फीकी नहीं पड़ती है। फिर बुनकर इस साड़ी को अपने हाथों से तैयार करते हैं।

सीतारमण की साड़ी में काले रंग का बॉर्डर था। उन्होंने अपने पल्लू को कई फोल्ड में पिन किया और साड़ी से मैचिंग हाफ-स्लीव ब्लाउज के साथ स्टाइल किया। सनातन संस्कृति में लाल रंग को शक्ति और जीत का प्रतीक माना जाता है।

---विज्ञापन---

यह सीतारमण का लगातार पांचवां और 2024 के आम चुनाव से पहले भाजपा के शासनकाल में पेश किया गया आखिरी बजट है। वित्त मंत्री ने पिछले साल बजट पेश करते वक्त गहरे भूरे रंग की साड़ी पहनी थी।

सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड सीतारमण के नाम

निर्मला सीतारमण के नाम सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड है। बजट 2021-22 में उन्होंने 2 घंटे 42 मिनट तक पेश किया था। 2021 में कोविड को देखते हुए पहली बार संसद में पेपरलेस बजट पेश किया गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Union Budget 2023 Live: संसद में बजट पेश कर रहीं हैं निर्मला सीतारमण, बोलीं- कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ किया जाएगा

(Tramadol)

---विज्ञापन---
First published on: Feb 01, 2023 11:49 AM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola