75 साल पुरानी बजट परंपरा तोड़ेंगी निर्मला सीतारमण! जानें, बही-खाता और पेपरलेस के बाद अब क्या बदलेंगी वित्त मंत्री

इस बार निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट पेश करेंगी. उन्होंने 2019 में अपने पहले बजट में लाल कपड़े में लिपटे पारंपरिक ‘बही-खाता’ से बदल दिया था.

budget 2026
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस साल अपने लगातार नौवें बजट के साथ एक ऐसी परंपरा को बदलने जा रही हैं, जो पिछले 75 वर्षों से बनी हुई थी. अब तक बजट के पार्ट-B को केवल टैक्स घोषणाओं के लिए जाना जाता था. लेकिन इस बार वित्त मंत्री इसमें 21वीं सदी के भारत के इकॉनोमिक विजन को पेश करेंगी. पिछले केंद्रीय बजटों में, मुख्य बातें आमतौर पर पार्ट-A में होती थीं.

कई रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस बजट में पार्ट-बी में देश की स्थानीय ताकत और वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को प्रमुखता दी जाएगी. इसके साथ ही इसमें शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म टारगेट का जिक्र होने की उम्मीद है.

Advertisment

इस बार निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट पेश करेंगी. उन्होंने 2019 में अपने पहले बजट में लाल कपड़े में लिपटे पारंपरिक ‘बही-खाता’ से बदल दिया था. उसकी जगह उन्होंने चमड़े के ब्रीफकेस का यूज किया. इस साल का बजट भी पिछले चार बार की तरह पेपरलेस होगा.

बता दें, पिछले साल (बजट 2025) में हुए क्रांतिकारी बदलावों के बाद, इस बार भी मध्यम वर्ग और करदाताओं के लिए कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है. वहीं, किसानों और गरीबों को इस बजट से उम्मीद है. जब भारत 21वीं सदी की दूसरे क्वार्टर में प्रवेश करने जा रहा है तो दुनियभार के देशों की नजर इस बजट पर टिकी हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ