News24 Bharat Nirman Summit 2026: सड़क पर 1 रुपये का खर्च GDP में देता है 3 गुना रिटर्न, हर्ष मल्होत्रा ने गिनाईं 12 साल की उपलब्धियां

News24 Bharat Nirman Summit 2026: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि कैसे पिछले 12 वर्षों में 60,000 किमी हाईवे, 3400 किमी एक्सप्रेसवे और 550 करोड़ मैन-डेज रोजगार का निर्माण हुआ.

Harsh Malhotra News24 Bharat Nirman Summit Road Infrastructure

न्यूज24 भारत निर्माण समिट 2026 में केंद्रीय मंत्री का यह वक्तव्य दर्शाता है कि भारत अपने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में इंफ्रास्ट्रक्चर-लेड ग्रोथ (Infrastructure-led Growth) के जरिए तेजी से आगे बढ़ रहा है.

News24 Bharat Nirman Summit 2026: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने न्यूज24 के मंच पर देश में पिछले 12 वर्षों में हुए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (Infrastructure Development) का विस्तृत खाका पेश किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में बने राजमार्ग (National Highways) केवल कंक्रीट की सड़कें नहीं हैं, बल्कि यह देश की आर्थिक तरक्की और रोजगार सृजन का सबसे बड़ा माध्यम बने हैं.

विज्ञापन

12 वर्षों में 60000 KM नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे में रिकॉर्ड उछाल

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने समिट के दौरान प्रमुख उपलब्धियां साझा करते हुए बताया क‍ि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने देश को 60000 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग बनाकर दिए हैं. साल 2014 में देश के भीतर कुल मिलाकर केवल 92 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे मौजूद थे. वहीं, पिछले 12 वर्षों में यह नेटवर्क बढ़कर 3,400 किलोमीटर तक पहुंच चुका है.

विज्ञापन

1 रुपये का निवेश और GDP में 3 रुपये का रिटर्न
इंफ्रास्ट्रक्चर के आर्थिक प्रभाव पर बात करते हुए हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि सड़क निर्माण में लगाया गया हर एक रुपया देश की जीडीपी में तीन गुना सकारात्मक प्रभाव (3x Multiplier Effect) डालता है.

विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा क‍ि सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किया गया 1 रुपया देश की GDP पर 3 रुपये के बराबर असर डालता है. ये केवल कंक्रीट की सड़कें नहीं हैं, यह देश की आर्थिक प्रगति की जीवनरेखा हैं.

विज्ञापन

रोजगार सृजन: 550 करोड़ मैन-डेज का निर्माण
सड़क निर्माण से सीधे तौर पर जुड़े रोजगार पर आंकड़े प्रस्तुत करते हुए उन्होंने बताया कि बीते 5 वर्षों में केवल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए 550 करोड़ मैन-डेज (Man-Days) का एम्प्लॉयमेंट जनरेट किया गया है. इसने न केवल कुशल और अकुशल श्रमिकों को काम दिया है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को भी मजबूती प्रदान की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ