New Year Celebrations 2024: साल 2023 अब चंद दिनों का ही मेहमान रह गया है। नए साल के जश्न की तैयारियां होने लगी है। सभी प्रमुख होटल-रिसॉर्ट्स बुक हो चुके हैं। ब्रांडेड होटलों में तो रूम के रेट आसमान छू रहे हैं।
एक रात का किराया पहुंचा एक लाख के पार
एक रिपोर्ट के मुताबिक, लीला पैलेस उदयपुर में 31 दिसंबर के लिए सभी कमरे बुक हो चुके हैं। यहां एक नाइट के लिए रूम का किराया 1,06,200 रुपये तक पहुंच गया है। इस मामले में राजस्थान में सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा (Six Senses Fort Barwara) भी पीछे नहीं है। यहां 31 दिसंबर की रात को रुकने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये देना पड़ रहा है। इसकी पुष्टि कमर्शियल डायरेक्टर रजत गेरा ने की।
एक रात का किराया सात लाख रुपये
गेरा ने अपने महाराजा सुईट (Maharaja Suite) के लिए बड़ी संख्या में पूछताछ करने का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि यह एक विशेष पेशकश है, जिसकी कीमत प्रति रात सात लाख रुपये है। मांग में इस उछाल का श्रेय इनबाउंड टूरिज्म में बढ़ोतरी को दिया जा रहा है, जो कि पहले स्थिर था। रिपोर्ट के मुताबिक, हिल्टन प्रापर्टीज द्वारा गोवा पणजी, गोवा रिजॉर्ट कंडोलिम और गोवा अरपोरा-बागा में डबलट्री कमरे की दरों में ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। यह जानकारी क्लस्टर कमर्शियल डायरेक्टर आकाश कालिया ने दी।
नए साल को लेकर लोगों में खासा उत्साह
बता दें कि नए साल को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है। वे इसे यादगार बनाने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाते हैं या फिर होटलों में रूम लेकर पार्टी करते हैं। गोवा लोगों का पसंदीदा जगह है। बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने यहां आते हैं।
यह भी पढ़ें:
Happy New Year 2024 Wishes: नए साल पर अपने करीबियों को करना है विश? ये 4 आइडियाज रहेंगे बेस्ट!
इन 5 जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, New Year पर मिलेगी खूब बर्फबारी
New Year 2024: घर पर सेलिब्रेट करना है नया साल? ये हैं 5 Party Ideas
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
3 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines