New Year Celebration: एक लाख से लेकर सात लाख रुपये तक, ये हैं भारत के सबसे महंगे नए साल के जश्न

New Year Celebration: नए साल के मौके पर ब्रांडेड होटल्स के सभी रूम बुक हो चुके हैं। एक रात के लिए लोगों से 7 लाख रुपये तक लिए जा रहे हैं।

maharaja suite new year celebrations

New Year की पूर्व संध्या पर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे होटलों के रेट

New Year Celebrations 2024: साल 2023 अब चंद दिनों का ही मेहमान रह गया है। नए साल के जश्न की तैयारियां होने लगी है। सभी प्रमुख होटल-रिसॉर्ट्स बुक हो चुके हैं। ब्रांडेड होटलों में तो रूम के रेट आसमान छू रहे हैं।

विज्ञापन

एक रात का किराया पहुंचा एक लाख के पार

विज्ञापन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, लीला पैलेस उदयपुर में 31 दिसंबर के लिए सभी कमरे बुक हो चुके हैं। यहां एक नाइट के लिए रूम का किराया 1,06,200 रुपये तक पहुंच गया है। इस मामले में राजस्थान में सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा (Six Senses Fort Barwara) भी पीछे नहीं है। यहां 31 दिसंबर की रात को रुकने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये देना पड़ रहा है। इसकी पुष्टि कमर्शियल डायरेक्टर रजत गेरा ने की।

एक रात का किराया सात लाख रुपये

विज्ञापन

गेरा ने अपने महाराजा सुईट (Maharaja Suite) के लिए बड़ी संख्या में पूछताछ करने का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि यह एक विशेष पेशकश है, जिसकी कीमत प्रति रात सात लाख रुपये है। मांग में इस उछाल का श्रेय इनबाउंड टूरिज्म में बढ़ोतरी को दिया जा रहा है, जो कि पहले स्थिर था। रिपोर्ट के मुताबिक, हिल्टन प्रापर्टीज द्वारा गोवा पणजी, गोवा रिजॉर्ट कंडोलिम और गोवा अरपोरा-बागा में डबलट्री कमरे की दरों में ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। यह जानकारी क्लस्टर कमर्शियल डायरेक्टर आकाश कालिया ने दी।

नए साल को लेकर लोगों में खासा उत्साह

विज्ञापन

बता दें कि नए साल को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है। वे इसे यादगार बनाने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाते हैं या फिर होटलों में रूम लेकर पार्टी करते हैं। गोवा लोगों का पसंदीदा जगह है। बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने यहां आते हैं।

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ