Netflix अब लजीज खाना भी खिलाएगा, इस शहर में लॉन्च कर रहा है अपना पहला रेस्तरां

NETFLIX
विज्ञापन

Netflix First Restaurant: नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग और गेमिंग के बाद अब फूड इंडस्ट्री तक अपनी सर्विस का विस्तार कर रहा है। मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में, स्ट्रीमिंग जायंट ने लॉस एंजिल्स में 30 जून को खुलने वाले पॉप-अप रेस्तरां की घोषणा की। इस रेस्तरां का नाम ‘Netflix Bites’ होगा और यह ‘शेफ्स टेबल’, ‘इज़ इट केक?’, ‘नेल्ड इट!’ और ‘आयरन शेफ: क्वेस्ट फॉर एन आयरन लेजेंड’ जैसे लोकप्रिय कुकिंग शो से शेफ द्वारा तैयार भोजन परोसेगा।

कर्टिस स्टोन, डॉमिनिक क्रैन, रोडनी स्कॉट, मिंग त्साई, एन किम, नादिया हुसैन, जैक्स टोरेस और एंड्रयू ज़िमरन कुछ लोकप्रिय नाम हैं जो रेस्तरां में खाना परोसेंगे।

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स ने कहा, ‘एलिवेटेड डाइनिंग एक्सपीरियंस’ में मिक्सोलॉजिस्ट, शो ‘ड्रिंक मास्टर्स’ से फ्रेंकी सोलरिक, जूली रेनर, एलपी ओ’ब्रायन, केट गेरविन द्वारा तैयार किए जाएंगे। हालांकि, ‘शेफ मिलेंगे नहीं और ना ही साइट पर भी किसी का अभिवादन स्वीकार कर पाएंगे।’

मेनू और समय

दो सप्ताह का पॉप-अप सभी दिन शाम 5-10 बजे तक खुला रहेगा और सप्ताहांत में रेस्तरां द्वारा सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष ब्रंच मेन्यू पेश किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने मेनू पर आइटम और न ही इसकी कीमत का खुलासा किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ