Mutual Fund: मंहगाई के इस दौर में हर कोई अपनी कमाई से कुछ पैसा बचाने की कोशिश करता है। इससे वो अपना फ्यूचर सिक्योर करना चाहते हैं। आजकल मार्केट में कुछ ऐसी कंपनियां आ गई हैं जो पैसे बचाने के नए नए तरीके बताती हैं। कई लोग म्यूचुअल फंड में पैसा लगाते हैं तो कई लोग SIP शुरू करते हैं। इस तरह की कम्पनियों में पैसा इन्वेस्ट करने के बाद लोग ज्यादा फायदा लेने के लिए कई गलतियां कर जाते हैं, बस इन्हीं गलतियों से बचना है।
क्या होता है म्यूचुअल फंड
म्यूचुअल फंड में एक कंपनी कई निवेशकों से पैसा लेती है और उस पैसे को स्टॉक, बॉन्ड और शोर्ट टर्म लोन में इस्तेमाल करती है। इस तरह के फंड देने का काम बड़े बिजनेसमैन करते हैं। साफ तौर पर कहा जाए तो आपका पैसा लेकर वो लोग अपने काम में लगाते हैं और जितना फायदा होता है उसी के मुताबिक रिटर्न किया जाता है। म्यूचुअल फंड को आप लंबे और कम समय के लिए भी ले सकते हैं।
ज्यादा फायदा तलाशना
किसी भी तरह के फंड में पैसा लगाने से पहले एक सलाह दी जाती है कि ये सालों साल चलने वाला हो तो बेहतर है। कम समय में मुनाफा बहुत कम होता है। मान लीजिए किसी साल में कंपनी का निवेश घटता है तो किसी साल में बढ़ता है। इस बीच आप ग्रोथ को देख सकते हैं, जिसकी वजह से आपके लिए कई सालों का प्लान फायदेमंद साबित होता है।
ये भी पढ़ें… Baroda BNP ने जारी किया रिटायरमेंट म्यूचुअल फंड, 1000 रुपये से कर सकते हैं निवेश
कितना निवेश करना सही
निवेश करने से पहले किसी अच्छे सलाहकार को देखें, जो आपको इससे जुड़े कुछ जरूरी फैक्ट्स बता सके। म्यूचुअल फंड निवेश में ये देखना जरूरी है कि क्या वो आपके भविष्य में जितना आपने सोचा है उतना पैसा मिलेगा या नहीं। मान लीजिए अगले 20 सालों में 1 करोड़ रुपये का फंड इक्टठा करना है, तो हर महीने 1,000 रुपये का योगदान करना या 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जा सकता है। इसमें कई ऐसे प्लान भी होते हैं जो एक बार में थोड़ी थोड़ी रकम में एक साथ चलाए जा सकते हैं, जिनसे भविष्य में ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीदें रहती हैं।
बार बार पैसे निकालना
SIP में भी हर महीने एक तय रकम देने का प्लान होता है, जिसको लंबे वक्त के लिए भी लिया जा सकता है। मगर कई लोग एक दो सालों में ही अपनी जमा की गई रकम को निकाल लेते हैं। इस तरह से बार बार पैसा निकालने से आपको जो साल के अंत में लाभ होने वाला था उस पर असर पड़ सकता है।
इसके अलावा म्यूचुअल फंड से जुड़ी यूट्यूब पर बहुत सी वीडियो मिल जाएंगी, जिसमें आपके कुछ कंफ्यूजन क्लियर हो सकते हैं। अगर इसमें भी आपको कुछ कमी लगती है तो आप किसी अच्छे म्यूचुअल फंड्स के जानकार से बात कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
6 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
8 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
8 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
11 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
12 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
15 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
17 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
17 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
20 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines