नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत में जर्मन रिटेलर मेट्रो एजी के कैश एंड कैरी (METRO AG’s cash & carry) बिजनेस को 500 मिलियन यूरो (4,060 करोड़ रुपये) में खरीदने के लिए पूरी तरह तैयार है। उद्योग के सूत्रों के हवाले से पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सौदे में 31 थोक वितरण केंद्र, भूमि बैंक और भारत में जर्मन रिटेलर के स्वामित्व वाली अन्य संपत्तियां शामिल हैं। इस अधिग्रहण से भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति के ग्रुप की खुदरा शाखा, रिलायंस रिटेल को बी2बी सेगमेंट में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिलेगी।
अभी पढ़ें – ये हैं महिलाओं के लिए बेस्ट इन्वेस्टमेंट ऑप्शन, बिना जोखिम के देते हैं अच्छे रिटर्न
बताया गया कि पिछले कुछ महीनों से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और मेट्रो के बीच बातचीत चल रही है और जर्मन मूल फर्म ने पिछले हफ्ते आरआईएल की पेशकश पर सहमति व्यक्त की। मेट्रो एजी खुदरा विक्रेताओं, किराना स्टोर, होटल, रेस्तरां और कैटरर्स, कॉरपोरेट्स और कंपनियों जैसे व्यवसायों को कवर करता है। बता दें कि रिलायंस ने कंपनी की खरीब के साथ इससे भारत में फैले कारोबार के अधिग्रहण का प्लान बनाया है।
सौदे के पूरा होने के साथ, METRO AG 2014 में फ्रेंच कैरेफोर के बाद भारत में कम मार्जिन वाले बी2बी कारोबार से बाहर निकलने वाला दूसरा बहुराष्ट्रीय खुदरा विक्रेता बन जाएगा।
इससे पहले, 2020 में, ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट ग्रुप ने वॉलमार्ट इंडिया के थोक कारोबार में एक सौ प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली थी, जो बेस्ट प्राइस कैश और कैरी ट्रेडिंग व्यवसाय संचालित करती है।
अभी पढ़ें – Good News: इस आईटी कंपनी के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, नवंबर के वेतन के साथ मिलेगा 100% वेरिएबल
भारतीय बाजार में कब हुआ प्रवेश
मेट्रो कैश एंड कैरी ने 2003 में भारतीय बाजार में प्रवेश किया। 34 देशों में उपस्थिति रखने वाला समूह, मेट्रो होलसेल ब्रांड के तहत 31 थोक वितरण केंद्र संचालित करता है, जिसमें बैंगलोर में छह, हैदराबाद में चार, मुंबई और दिल्ली में दो-दो शामिल हैं। वहीं, एक-एक केंद्र कोलकाता, जयपुर, जालंधर, जीरकपुर, अमृतसर, विजयवाड़ा, अहमदाबाद, सूरत, इंदौर, लखनऊ, मेरठ, नासिक, गाजियाबाद, तुमकुरु, विशाखापत्तनम, गुंटूर और हुबली में भी है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
9 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
12 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
13 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
15 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
16 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
16 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
17 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
18 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines