Good News: इस आईटी कंपनी के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, नवंबर के वेतन के साथ मिलेगा 100% वेरिएबल

variable

नई दिल्ली: देश की लीडिंग टेक कंपनी में से एक विप्रो ने अपने कर्माचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष के लिए दूसरी तिमाही के लिए टीम लीडर स्तर पर 100% वेरिएबल वेतन जारी करने की घोषणा की है। इस खबर के आते ही एम्पलाई में खुशी की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नए साल से पहले व‍िप्रो कंपनी बड़ा तोहफा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी की तरफ से कहा गया क‍ि व‍िप्रो अपने टीम लीडर लेवल के कर्मचार‍ियों को मौजूदा व‍ित्‍त वर्ष की दूसरी त‍िमाही में 100 प्रत‍िशत वेर‍िएबल पे (100% variable pay) दिया जाएगा। बाकी कर्मचारियों को उनकी यूनिट की टारगेट उपलब्धि के आधार पर भुगतान दिए जाएंगे। कंपनी नीति के प्रदर्शन के अनुसार परिवर्तनीय वेतन 93.5% आता है। कंपनी की तरफ से कहा गया क‍ि वेर‍िएबल पे का भुगतान कर्मचार‍ियों की नवंबर की सैलरी के साथ होगा। इस संबंध में कंपनी प्रबंधन की तरफ से कर्मचार‍ियों को इंटरनल ई-मेल भी भेजा गया है।

कंपनी की तरफ से आ रही रिपोर्ट के अनुसार वेर‍िएबल पे का 93.5% ह‍िस्‍सा परफारमेंस पर आधार‍ित है। पे-आउट यून‍िट / फंक्‍शन टारगेट के अचीवमेंट पर आधार‍ित है। यद‍ि यून‍िट का टारगेट पूरा हो जाता है तो कर्मचार‍ियों को ज्‍यादा पे-आउट म‍िलेगा। इधर, फाइनेंश‍ियल ईयर 2023 की दूसरी त‍िमाही में कंपनी के रेवेन्‍यू में 5 प्रत‍िशत से अधिक बढ़कर 22,362.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

विज्ञापन

बात दें कि Q2FY23 में कंपनी का राजस्व 5 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 22,362.9 करोड़ रुपये हो गया, जबकि उसी वर्ष की पिछली तिमाही में यह 21,285 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ