Mukesh Ambani To Enter Africa : जियो के जरिए भारत में इंटरनेट क्रांति लाने वाले मुकेश अंबानी अब एक टेलीकॉम वेंचर के साथ अफ्रीका में एंट्री करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके तहत रिलायंस की एक यूनिट घाना में बेस्ड मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर तैयार करने के काम में मदद करेगी और 5जी ब्रॉडबैंड सर्विसेज को लॉन्च करने में सहायता करेगी।
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एक यूनिट रेडिसिस कॉर्प (Radisys Corp) यह काम करने वाली है। इसके एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हरकीरत सिंह ने सोमवार को बताया कि घाना में नेक्स्ट-जेन इन्फ्राको (Next-Gen InfraCo या NGIC) के लिए अहम नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर, एप्लीकेशंस और स्मार्टफोन्स उपलब्ध कराएगी।
NGIC इस साल के अंत तक काम शुरू करने की तैयारी कर रही है। यह घाना में मोबाइल ऑपरेटर्स और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को 5जी ब्रॉडबैंड सर्विसेज उपलब्ध कराएगी। हरकीरत सिंह ने कहा कि हमारी कंपनी इस पर आधारित है कि उभरते बाजारों में डिजिटल सेवाओं को सुलभ व सस्ता बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह काफी अहम होगा।
घाना में हैं तीन ऑपरेटर्स
घाना एक पश्चिमी अफ्रीकी देश है जिसकी आबादी 3.3 करोड़ के आस-पास है। यहां तीन मुख्य ऑपरेटर्स हैं जिनमें एमटीएन घाना, टेलीसेल घाना और एटी हैं। एटी का नाम पहले एयरटेल टिगो था लेकिन पिछले साल भारतीय एयरटेल लिमिटेड और मिलिकॉम इंटरनेशनल सेल्युलर ने अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी। इसके बाद इसका नाम एटी हो गया था।
सरकार का ऐसा है प्लान
बता दें कि घाना की सरकार ने आने वाले छह साल में पूरे देश को डिजिटल माध्यम से कनेक्ट करने की महात्वाकांक्षी योजना बनाई है। इसके तहत एनजीआईसी लोगों को सस्ती मोबाइल ब्रॉडबैंट सेवाएं व डिवाइसेज उपलब्ध कराएगी। एनजीआईसी के स्ट्रैटेजिक पार्टनर्स में नोकिया ओवाईजे, टेक महिंद्रा लिमिटेड और माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में लड़कियों के स्कूल में लगी भीषण आग, 1400 छात्राएं थी अंदर
ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता. पानी के अंदर खोजा 50 हजार साल पुराना शहर
ये भी पढ़ें: 2000 से ज्यादा लोग जिंदा हो गए दफन; पापुआ न्यू गिनी में तबाही का मंजर
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
15 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
16 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
17 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
17 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
19 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
20 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines