Muhurt Trading 2025: क्‍या द‍िवाली के मौके पर खुला रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी मुहूर्त ट्रेड‍िंंग?

Muhurat Trading 2025 Date and Time: इस बार हर साल की तरह मुहूर्त ट्रेड‍िंग शाम में नहीं होगी. बल्‍कि‍ दोपहर में होगी. जान‍िये कब होगी मुहूर्त ट्रेड‍िंग और इसका समय क्‍या होगा.

muhurt trading 2025 time

Muhurt Trading Date: पूरा देश जब द‍िवाली मना रहा होगा, तब शेयर बाजार में रोजाना की तरह कारोबार हो रहा होगा. दरअसल, BSE और NSE में द‍िवाली की छुट्टी सोमवार 20 अक्‍टूबर को न होकर 21 अक्‍टूबर को होगी और इसी द‍िन मुहूर्त ट्रेड‍िंग भी होगी.

विज्ञापन

इस बार आपको एक और नई बात नजर आएगी, वो यह क‍ि इस बार मुहूर्त ट्रेड‍िंग शाम में न होकर दोपहर में होगी. आइये जानते हैं क‍ि इस सप्‍ताह शेयर बाजार में कब कारोबार होगा और कब छुट्टी रहेगी?

विज्ञापन

मुहूर्त ट्रेड‍िंग कब होगी ?

दरअसल, भारत में द‍ीपावली, अमावस्‍या के द‍िन मनाई जाती है, जो 20 अक्‍टूबर को पड़ रही है. लेक‍िन एक मान्‍यता ये भी है क‍ि यहां सभी त्‍योहार उदया त‍िथि‍ में मनाए जाते हैं. इसल‍िए सामान्‍य लोगों के ल‍िए द‍िवाली 20 अक्‍टूबर को है, लेक‍िन शेयर बाजार 20 को नहीं, बल्‍क‍ि 21 अक्‍टूबर द‍िवाली की छुट्टी मना रहा है. मुहूर्त ट्रेड‍िंग भी 21 अक्‍टूबर को ही होगी.

विज्ञापन

इस बार मुहूर्त ट्रेड‍िंग दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक होगी. आमतौर पर हर साल मुहूर्त ट्रेड‍िंग शाम के समय होती रही है.

बता दें क‍ि 22 अक्टूबर बुधवार को भी शेयर बाजार बलिप्रतिपदा के अवसर पर बंद रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ