आजकल कॉर्पोरेट जगत में छंटनी शब्द सुनते ही सबसे पहला ख्याल आता है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI). लोग मान लेते हैं कि मशीनें इंसानों की जगह ले रही हैं. लेकिन वॉल स्ट्रीट के दिग्गज इन्वेस्टमेंट बैंक मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) से आई ताजा खबर ने इस धारणा को हिला कर रख दिया है. बैंक ने अपने ग्लोबल वर्कफोर्स से करीब 2500 कर्मचारियों (लगभग 3%) को बाहर का रास्ता दिखा दिया है और चौंकाने वाली बात यह है कि इसके पीछे AI विलेन नहीं है.
किन पर पड़ी मार और कौन सुरक्षित?
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, यह छंटनी बैंक की तीन मुख्य यूनिट्स में हुई है. यानी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और ट्रेडिंग, वेल्थ मैनेजमेंट और इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट में. हालांकि राहत की बात ये है कि कंपनी के फाइनेंशियल एडवाइजर्स इस छंटनी की आंच से पूरी तरह सुरक्षित हैं. दिसंबर 2025 तक बैंक के पास कुल 82992 कर्मचारी थे, जिनमें से अब 2500 कम हो गए हैं.
---खबर नीचे जारी है---
---खबर नीचे जारी है---
जब कमाई रिकॉर्ड तोड़ है, तो छंटनी क्यों?
अक्सर कंपनियां घाटे में होने पर लोगों को निकालती हैं, लेकिन मॉर्गन स्टेनली की कहानी अलग है. बैंक ने 70.6 अरब डॉलर का बम्पर रेवेन्यू दर्ज किया है. यहां तक कि साल 2025 की आखिरी तिमाही (Q4) में भी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग रेवेन्यू में 47% का भारी उछाल आया था.
---खबर नीचे जारी है---
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला बिजनेस स्ट्रैटेजी और परफॉरमेंस पर आधारित है. बैंक अपनी लोकेशन स्ट्रैटेजी बदल रहा है. सरल शब्दों में कहें तो, बैंक उन पुराने रोल्स को खत्म कर रहा है जिनकी अब जरूरत नहीं है, ताकि उन क्षेत्रों में नई भर्तियां की जा सकें जहां भविष्य में ग्रोथ (Development) की ज्यादा संभावना है.
---खबर नीचे जारी है---
Stock Market Today: तीन दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, शेयर बाजार में लौटी हरियाली
---खबर नीचे जारी है---
AI का खौफ: मॉर्गन स्टेनली बनाम टेक दिग्गज
भले ही मॉर्गन स्टेनली अपनी छंटनी के लिए स्ट्रैटेजी को जिम्मेदार ठहरा रहा हो, लेकिन टेक दुनिया में AI का डर हकीकत बन चुका है. Oracle, AI क्षमताएं बढ़ाने के लिए करीब 20000 नौकरियां कम करने की तैयारी में है. Jack Dorsey की कंपनी Block अपने वर्कफोर्स को आधा करने का बड़ा फैसला लिया है.
क्या सुरक्षित है आपकी नौकरी?
मॉर्गन स्टेनली का यह कदम साबित करता है कि सिर्फ AI ही नहीं, बल्कि बदलती बिजनेस प्रायोरिटी (Business Priorities) भी आपकी डेस्क छीन सकती हैं. बैंक अब उन जगहों पर पैसा लगाना चाहता है जहां से उसे कल का मुनाफा दिखे. पिछले साल भी बैंक ने 2000 लोगों को निकाला था, जो दिखाता है कि वॉल स्ट्रीट अब Lean and Mean (कम लोग, ज्यादा काम) की नीति पर चल रहा है.