हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रेलवे में 5 लाख से ज्यादा हुईं भर्तियां, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गिनाए 2014 से अब तक के आंकड़े

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि पिछले 10 सालों में कुल 5 लाख लोगों की भर्ती की गई है। ये आंकड़ा 2014 से 2024 के बीच का है।

विज्ञापन

Indian Railway Recruited 5 lakh People : भारतीय रेलवे ने पिछले 10 सालों में कुल 5 लाख भर्तियां की हैं। इसकी जानकारी  रेल मंत्रालय की एक प्रेस रिलीज में दी गई है।  केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि पिछले 10 सालों में कुल 5 लाख लोगों की भर्ती की गई है। ये आंकड़ा 2004 से 2014 के बीच का है। अश्विनी वैष्णव ने नागपुर के अजानी रेलवे ग्राउंड में अखिल भारतीय एससी/एसटी रेलवे कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में बोलते हुए वार्षिक भर्ती कैलेंडर की शुरुआत पर प्रकाश डाला और बताया कि यह भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार हुआ है।

रेलवे सुधारों पर की बात

संविधान दिवस से पहले, वैष्णव ने मोदी सरकार के संविधान के प्रति सम्मान को रेखांकित किया, उन्होंने संसद में प्रवेश करते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संविधान के सामने झुकने के बारे में बताया। आगे उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति सम्मान प्रतीकवाद से परे है।

विज्ञापन

मंत्री ने स्पेशल और जनरल कोच के प्रोडक्शन के साथ जरूरी  रेलवे सुधारों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि नए 12,000 जनरल कोच का प्रोडक्शन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के प्रयासों की याद में एक स्मारक का अनावरण किया।

Union Minister Ashwini Vaishnav

विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल हुए लोग

नागपुर की अपनी यात्रा के दौरान वैष्णव ने दीक्षाभूमि में केंद्रीय स्मारक पर बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि इस दो दिवसीय सम्मेलन का समापन कल संविधान दिवस पर होगा। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.एल. भैरव, मध्य रेलवे के महाप्रबंधक धर्मवीर मीना और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक नीनू सहित प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार पूरे वर्ष संविधान दिवस मनाएगी, जिसमें नागरिकों को संविधान ड्राफ्ट समिति के सदस्यों, डॉ. बी.आर. अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका और संविधान का ड्राफ्ट तैयार करने में शामिल 15 महिलाओं के योगदान के बारे में शिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

विज्ञापन

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल ने एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि संवैधानिक मूल्यों और इन महत्वपूर्ण हस्तियों की विरासत के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए गांवों में भी पहल की जाएगी।

यह भी पढ़ें – Maruti Suzuki ने कायम किया नया रिकॉर्ड, विदेशों में एक्सपोर्ट हुईं 30 लाख कारें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola