Momentum 2.0 App: दिल्ली मेट्रो में रोज लाखों लोग सफर करते हैं, जिसमें से ज्यादातर लोग मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। इसके इस्तेमाल से आप रोज टिकट की लंबी लाइन में लगने से बच जाते हैं। मगर कभी-कभी जल्दबाजी में हम अपना कार्ड भूल जाते हैं तो ऐसे में आपको परेशानी हो सकती है, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि अब आपको मेट्रो कार्ड न होने पर भी लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी तो? जी हां। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मोमेंटम 2.0 दिल्ली सारथी नाम से एक ऐप लॉन्च किया है। यह दिल्ली मेट्रो टिकटिंग से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान करता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
मोमेंटम 2.0 दिल्ली सारथी ऐप
ये ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों डिवाइस के लिए उपलब्ध है। आप इसको Google Play Store और Apple App Store पर की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप दिल्ली मेट्रो में अक्सर और कभी-कभार आने वाले यात्रियों के लिए एक बेहतर ऑप्शन है। ये आपको टिकट की लंबी कतार में खड़े होने से बचाता है। अब सवाल उठता है कि क्या मोमेंटम 2.0 दिल्ली सारथी दिल्ली मेट्रो कार्ड से बेहतर है?
जी हां ये मेट्रो कार्ड से बेहतर विकल्प है। दिल्ली मेट्रो कार्ड में कम से कम 50 रुपये का बैलेंस होना जरूरी है, लेकिन मोमेंटम 2.0 दिल्ली सारथी पर ऐसी कोई शर्त नहीं है। एक बार जब आप फोन नंबर का उपयोग करके साइन अप करते हैं, तो ऐप एक डिजिटल वॉलेट की तरह काम करता है, जिसका उपयोग यात्रा क्यूआर टिकट सहित मेट्रो टिकट खरीदने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा इस ऐप का उपयोग मेट्रो स्टेशनों पर लॉकर किराए पर लेने के लिए भी किया जा सकता है, ताकि आपके कीमती सामान सुरक्षित रहें।
वन स्टॉप शॉप
यह ऐप दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए वन-स्टॉप शॉप की तरह काम करता है, जिसमें मेट्रो से जुड़ी सभी जरूरी चीजों की सुविधा है। इसमें नजदीकी मेट्रो स्टेशन का पता लगाना, पहली और आखिरी ट्रेन का समय देखना और मेट्रो लाइनों के बारे में जानकारी शामिल है। इसके अलावा इस ऐप में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के नक्शे भी हैं।
आप बहुत ही आसानी से वॉलेट को रिचार्ज कर सकते हैं। इसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और UPI का उपयोग करके रिचार्ज किया जा सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि अगर एक बार आप टिकट खरीद लेते हैं तो इससे कैंसिल या रिटर्न करना संभव नहीं है।
Delhi Metro Card
क्या है मोमेंटम 2.0 दिल्ली सारथी?
मोमेंटम 2.0 दिल्ली सारथी की फंक्शनैलिटी केवल मेट्रो टिकट खरीदने तक ही सीमित नहीं है। यह बाइक टैक्सी, महिलाओं की बाइक टैक्सी, इवेंट टिकट बुकिंग, IRCTC ट्रेन टिकट बुकिंग, मोबाइल रिचार्ज, क्रेडिट कार्ड भुगतान जैसी कई सुविधाओं के साथ आता है। मोमेंटम 2.0 दिल्ली सारथी उन लोगों के लिए एक जरूरी ऐप हो सकता है जो दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रहते हैं।
यह भी पढ़ें – अडानी ग्रुप को बड़ी राहत, HC ने खारिज की पावर कॉन्ट्रैक्ट के खिलाफ रिट, याचिकाकर्ता पर लगाया जुर्माना
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
13 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines