Mata Vaishno Devi Mandir: माता वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरकार एक नया प्रोजेक्ट लेकर आई है। सरकार के इस रोपवे प्रोजेक्ट से कटरा से माता वैष्णो देवी के भवन तक पहुंचने का समय कम हो जाएगा। वर्तमान में श्रद्धालुओं को 7 घंटे की चढ़ाई करने के बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन होते हैं, लेकिन इस प्रोजेक्ट के आने से ये सफर केवल 1 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा।
क्या है रोपवे प्रोजेक्ट?
जम्मू और कश्मीर के कटरा शहर में बने वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन आसान करने के लिए केन्द्र सरकार ने रोपवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। 300 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के तहत कटरा से वैष्णो देवी तक रोपवे बनाया जाएगा। अभी श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए घोड़ा और हेलीकॉप्टर का सहारा लेना पड़ता है, इसके अलावा श्रद्धालु पैदल भी मंदिर के लिए चढ़ाई करते हैं।
ये भी पढ़ें: रेलवे के ‘कवच’ से आप भी छाप सकते हैं नोट, बस करना है ये काम!
वैष्णो देवी पहुंचने के लिए अगर श्रद्धालु पैदल जाते हैं तो उनको बिना रुके करीब 6 से 7 घंटे का समय लगता है। वहीं, घोड़े से सफर करने पर 4 घंटे का समय लगता है और अगर हेलीकॉप्टर से जाया जाए तो उससे उतरने के बाद भी करीब 2.5 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ता है।
कब से शुरू होगा प्रोजेक्ट?
जानकारी के मुताबिक, इस रोपवे से एक घंटे में करीब 1000 लोगों को ले जाया जा सकता है। SMVD बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग का कहना है कि रोपवे से कटरा से सांझीछत के सफर में सिर्फ 6 मिनट का समय लगेगा। जिसके बाद 30 से 45 मिनट पैदल चलकर श्रद्धालु मंदिर पहुंच जाएंगे। इस रोपवे का काम दिसंबर 2026 तक पूरा होने की संभावना है।
आपतो बता दें कि माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर साल बढ़ जाती है। पिछले साल इनकी संख्या 95 लाख से ज्यादा थी। आने वाले सालों में श्रद्धालुओं की संख्या में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को सुरक्षित और कम समय में दर्शन कराने के लिए ये रेपवे काफी मददगार साबित होगा।
ये भी पढ़ें: नए PAN CARD की जरूरत क्यों? पुराने पैन कार्ड से कितना होगा अलग? 5 पॉइंट में समझें
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 hr agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
13 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
17 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
18 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
19 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
21 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
23 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
23 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines