हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

LPG Cylinder Return: गैस सिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन; जानिए कैसे उठाएं फायदा

एलपीजी ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है, अब छोटू गैस सिलेंडर सरेंडर करने पर ₹500 वापस मिलेंगे. बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के सिर्फ पहचान पत्र दिखाकर यह 5 किलो वाला कनेक्शन आसानी से लिया जा सकता है. जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया और किन ग्राहकों को मिलेगा इसका सीधा फायदा.

विज्ञापन
एलपीजी ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है, अब छोटू गैस सिलेंडर सरेंडर करने पर ₹500 वापस मिलेंगे. Credit: AI

अगर आप बाहर किसी दूसरे शहर में नौकरी या पढ़ाई के सिलसिले में रहते हैं और आपके पास वहां का लोकल एड्रेस प्रूफ नहीं है, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के 5 किलो वाले ‘छोटू’ एलपीजी सिलेंडर पर ग्राहकों को खास बायबैक सुविधा मिल रही है. इस योजना के तहत ग्राहक जब भी अपना सिलेंडर वापस करेंगे, तो उन्हें प्रति सिलेंडर 500 रुपये की निश्चित रकम वापस लौटा दी जाएगी.

बिना सिक्योरिटी डिपॉजिट और एड्रेस प्रूफ के कनेक्शन

इंडियन ऑयल का ‘छोटू’ 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिनकी गैस की खपत कम है या जो दूसरे शहरों में किराए पर रहते हैं. इस कनेक्शन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे लेने के लिए किसी लोकल एड्रेस प्रूफ (स्थानीय पते के प्रमाण) की जरूरत नहीं होती. ग्राहक सिर्फ अपनी वैध पहचान का सबूत देकर नया कनेक्शन तुरंत ले सकते हैं. इसके लिए कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा नहीं करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें : 600 रुपये तक सस्ते हुए एलपीजी सिलेंडर! जानें किन लोगों को मिलेगा इसका सीधा फायदा

विज्ञापन

वापस करने पर मिलेंगे सीधे 500 रुपये

अगर ग्राहक ने बिक्री केंद्र से यह सिलेंडर खरीदा है, तो काम खत्म होने या शहर छोड़ते समय वह इसे आसानी से वापस कर सकता है. आपने इसे चाहे जितने भी दिन इस्तेमाल किया हो, सिलेंडर सरेंडर करते ही 500 रुपये की निश्चित बायबैक राशि सीधे वापस मिल जाएगी.

कहां से मिलेगा और कैसे होगी डिलीवरी?

ग्राहक ‘इंडेन’ डिस्ट्रीब्यूटरशिप के बड़े नेटवर्क के अलावा इंडियन ऑयल रिटेल आउटलेट्स, चुनिंदा किराना दुकानों और लोकल सुपरमार्केट्स से ‘छोटू’ सिलेंडर खरीद या रिफिल करवा सकते हैं. इसके अलावा, ग्राहक चाहें तो पॉइंट ऑफ सेल्स के जरिए घर बैठे रिफिल डिलीवरी भी पा सकते हैं, जिसके लिए प्रति रिफिल 25 रुपये का अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज देना होता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : खुशखबरी! द‍िल्‍ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola