गुड न्यूज! सस्ता हुआ सिलेंडर, जानें अब कितने रुपये में मिलेगा?

LPG Cylinder Price Reduced: खुशखबर, आज से सिलेंडर सस्ता हो गया है। आज एक जून से 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर नए रेट पर मिलेगा। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में मतगणना से ठीक पहले सरकार ने देशवासियों को सस्ते सिलेंडर का तोहफा दिया है।

LPG Commercial Cylinder Price

LPG Commercial Cylinder Price

LPG Cylinder News Rate List: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिर फेज की वोटिंग के दिन देशवासियों के लिए खुशखबरी है। आज एक जून से सिलेंडर के दाम घट गए हैं। IOCL की वेबसाइट के अनुसार, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई है।  आज 1 जून से कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 69.50 रुपये सस्ता मिलेगा। कोलकाता में 72 रुपये, मुंबई में 69.50 रुपये और चेन्नई में 70.50 रुपये सस्ता मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही कमर्शियल सिलेंडर की नई रेट लिस्ट

तेल कंपनियों ने तुरंत प्रभाव से नई कीमतें लागू कर दी हैं। दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर 1745.50 रुपये में मिलता था, लेकिन अब 1676 रुपये में मिलेगा। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1698.50 रुपये में बिकता था, अब 1629 रुपये में बिकेगा। चेन्नई में सिलेंडर का दाम 1911 रुपये था, जो अब 1,841.50 रुपये हो गया है। वहीं कोलकाता में 19 किलोग्राम का LPG सिलेंडर 1859 रुपये में मिलता था, अब 1789.50 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन

3 महीने में चौथी बार घटे दाम

बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में गत 1 मार्च 2024 को तेल कंपनियों ने कटौती की थी। उस समय 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 19 रुपये घटे थे। इसके बाद अप्रैल और मई महीने में भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर और 5 किलोग्राम वाले FTL (फ्री ट्रेड LPG) सिलेंडर के दाम घटे थे। उस समय 30.50 और 7.50 रुपये की कटौती दामों में हुई थी।

विज्ञापन

घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं

बता दें कि घरेलू सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरों में महिलाएं किचर में 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर इस्तेमाल होता है। दिल्ली में यह 803 रुपये में मिलता है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 603 रुपये है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 829 रुपये का मिलता है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 802.50 रुपये में बिकता है। चेन्नई में 818.50 रुपये में घरेलू सिलेंडर का दाम है। भाजपा की मोदी सरकार ने गत 8 मार्च को महिला दिवस पर महिलाओं को सस्ते सिलेंडर का तोहफा दिया था। उस समय सिलेंडर के दाम 100 रुपये घटाए गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ