Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Know About Form 26AS : इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। वे लोग जो किसी कंपनी में जॉब करते हैं और जिनका TDS कटता है, उनके लिए फॉर्म 16 जरूरी होता है। यह कंपनी की ओर से दिया जाता है। इस फॉर्म में कंपनी द्वारा काटे गए TDS के अलावा कंपनी का TAN, एंप्लॉई और कंपनी का PAN, अड्रेस, असेसमेंट इयर (वित्त वर्ष से अगला साल। जैसे- वित्त वर्ष 2023-24 के लिए असेसमेंट इयर 2024-25 होगा), सैलरी ब्रेकअप, टैक्सेबल इनकम आदि की पूरी जानकारी होती है। कंपनी की ओर से फॉर्म 16 अमूमन 15 जून तक दे दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर काफी ऐसे लोग भी होते हैं जो 15 जून का इंतजार नहीं करते और इससे पहले ही ITR फाइल कर देते हैं। इसके लिए फॉर्म 26AS की मदद ले सकते हैं। इस फॉर्म में भी आपकी कमाई और कटौती के बारे में कई जानकारी दी गई होती हैं।
यह फॉर्म कई पार्ट में बंटा होता है। इसमें सैलरी से कटे TDS, अगर कोई बिजनेस करते हैं तो उसके ट्रांजेक्शन, कहीं निवेश या जमा रकम से मिली ब्याज आदि की जानकारी होती है। यानी कह सकते हैं कि इसमें आपके हर उस लेने-देन की जानकारी होती है जिसकी एंट्री आपके बैंक अकाउंट में होती हो। इनमें ये जानकारियां प्रमुख हैं:

ITR
फॉर्म 26AS को आप इनकम टैक्स की वेबसाइट incometax.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आपको इस वेबसाइट पर फिर से लॉइन करना होगा। इसके बाद फॉर्म 26AS को डाउनलोड करने के लिए यह प्रक्रिया अपनाएं:
यह भी पढ़ें : सिर्फ 80C ही नहीं, इन धाराओं पर भी मिलती है इनकम टैक्स में छूट; बचा सकते हैं ज्यादा पैसा
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।