Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
RBI Moves 100 Ton Gold From UK : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लंदन में रिजर्व रखा 100 टन सोना वापस मंगवा लिया है। साल 1991 के बाद यह पहला मौका है जब रिजर्व बैंक ने अपने स्थानीय भंडार में इतना सोना जमा किया है। इतना ही सोना आने वाले कुछ महीनों में RBI फिर से मंगवा सकता है। रिजर्व बैंक ने यह सोना अपने भंडार में रखने के लिए लंदन से मंगवाया है। रिजर्व बैंक दुनिया के कई देशाें में अपना सोना रखता है। मार्च 2024 के आंकड़ों के मुताबिक रिजर्व बैंक के पास 822.1 टन सोना रिजर्व है। इसमें से 413.8 टन सोना विदेशों में रखा हुआ है।
भारतीय रिजर्व बैंक दुनिया के उन केंद्रीय बैंकों में शामिल है जिसने काफी मात्रा में सोना खरीदा है। रिजर्व बैंक ने पिछले साल 27.5 टन सोना खरीदा था। रिजर्व बैंक के एक अधिकारी का मुताबिक विदेशों में सोने का स्टॉक जमा हो रहा था, इसलिए कुछ सोना भारत लाने का फैसला किया गया। भारत अपना सोना इसलिए वापस मंगवा रहा है ताकि देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत हो सके।

RBI ने 100 टन सोना लंदन से वापस मंगवाया।
रिजर्व बैंक यह सोना दो हिस्सों में रखता है। रिजर्व बैंक के पास अभी जो 822.1 टन सोना है, उसमें से 308 टन रिजर्व के रूप में भारत में रखा है। इसका इस्तेमाल नोट जारी करने में होता है। वहीं बाकी का 514.1 टन सोना भारत समेत दुनिया के कई देशों में बैंकाें में रखा है। इस 514.1 टन में से 100.3 टन सोना भारत में और बाकी का 413.8 टन सोना विदेशों में रखा हुआ है।
RBI moves back its 100 ton gold from England back to India while no one was watching. Most countries keep their gold in Bank of England vault or some other location in England. We had moved our gold in 1991 in mid of a crisis. Big move! pic.twitter.com/jBcvCfLGPu
— Shining Star (@ShineHamesha) May 31, 2024
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खकर के मुताबिक रिजर्व बैंक पिछले कई सालों से सोने के भंडार को लगातार बढ़ाता जा रहा है। जानें, किस साल में कितना रहा सोने का भंडार:
| साल | सोना (टन में) |
| 2019 | 618.2 |
| 2020 | 661.4 |
| 2021 | 695.3 |
| 2022 | 760.4 |
| 2023 | 794.6 |
| 2024 | 822.1 |
सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर के बैंक बैंक ऑफ इंग्लैंड में सोना रखते हैं। आजादी से पहले के दिनों से ही बैंक ऑफ इंग्लैंड के पास भारत के सोने का कुछ स्टॉक पड़ा है। रिजर्व बैंक के एक अधिकारी के मुताबिक रिजर्व बैंक ने कुछ साल पहले सोना खरीदना शुरू किया था। इस बात की समीक्षा हो रही हो रही है कि इसे कहां रखना है। विदेश में सोना रखने के ये फायदे हैं:
यह भी पढ़ें : गहने नहीं, यहां होता है चांदी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल; इन 5 बातों को जानकर चौंक जाएंगे आप
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।