LPG Price Cut: नए महीने की शुरुआत के साथ ही आम जनता और कारोबारियों के लिए बड़ी खबर आई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOCL) ने 1 अगस्त 2026 को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Rates) की नई दरें जारी कर दी हैं. दिल्ली से लेकर पटना तक कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की गई है.
हालांकि, घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं और उज्ज्वला योजना के कुछ लाभार्थियों के लिए स्थिति थोड़ी अलग है. आइए, जानते हैं कि आपके शहर में सिलेंडर का नया रेट क्या है और आपकी जेब पर इसका क्या असर पड़ेगा.
कमर्शियल सिलेंडर लगातार दूसरे महीने हुआ सस्ता
नए महीने यानी 1 अगस्त 2026 की शुरुआत के साथ ही आम जनता और कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर आई है. समाचार एजेंसी ANI (एएनआई) के मुताबिक, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की बड़ी कटौती की है.
दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हो गया है. अब दिल्ली में यह सिलेंडर 2728 रुपये में मिलेगा. वहीं कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 209 रुपये की भारी कटौती की गई है. अब कोलकाता में नया रेट 2872.50 रुपये हो गया है.
वहीं पटना में पहले 3227 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब 3018 रुपये का हो गया है. लखनऊ में दाम 3052.50 रुपये से घटकर 2860.50 रुपये पर आ गए हैं. आपको बता दें कि जुलाई में भी इसमें 183.50 रुपये की कटौती हुई थी. यानी पिछले दो महीनों में दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर कुल 375.50 रुपये सस्ता हो चुका है.
घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं
अगर आप रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें, तो इसके दामों (14.2 KG Domestic LPG Rates) में न तो कोई बढ़ोतरी हुई है और न ही कोई राहत मिली है. देश के प्रमुख शहरों में घरेलू सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं:
- मुंबई: 941.50 रुपये
- बेंगलुरु: 944.50 रुपये
- अहमदाबाद और गुरुग्राम: 949 रुपये
- जयपुर: 952.50 रुपये
- चेन्नई: 957.50 रुपये
- कोलकाता: 968 रुपये
- लखनऊ: 976.50 रुपये
- हैदराबाद: 994 रुपये
- श्रीनगर: 1,058 रुपये
- लेह (सबसे महंगा): 1,196.50 रुपये
उज्ज्वला योजना के इन लाभार्थियों को झटका, 300 रुपये महंगा पड़ेगा सिलेंडर!
अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) के लाभार्थी हैं, तो यह नियम ध्यान से समझ लें. सरकार इस वित्त वर्ष (Financial Year) में उज्ज्वला योजना के तहत सिर्फ 4 सिलेंडर पर ही 300-300 रुपये की सब्सिडी दे रही है. अगर आपने 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच अपने 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर रिफिल करवा लिए हैं, तो अगस्त महीने में आपको सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा. ऐसे में आपको 5वें सिलेंडर के लिए बिना सब्सिडी वाली आम दर ही चुकानी होगी, यानी आपको सिलेंडर 300 रुपये महंगा पड़ेगा.
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
2 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
3 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
4 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
5 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
5 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
7 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
8 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
9 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
21 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines