Railway Luggage New Rules: आज से बदला ट्रेन में सामान ले जाने का नियम, शुरू हो गई एक्स्ट्रा सामान की ऑनलाइन बुकिंग, जानें फ्री लिमिट और चार्ज

Indian Railways Online Luggage Booking Rules 2026: 31 जुलाई से कन्फर्म टिकट वाले यात्री सामान की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे. जानें 1st AC, 2AC, 3AC और स्लीपर की फ्री लिमिट.

train luggage
1 / 6

अगर आप भी ट्रेन में भारी भरकम सूटकेस और बैग्स लेकर सफर करते हैं, तो रेलवे ने आपके लिए बड़ा ऐलान किया है. अब एक्स्ट्रा सामान की बुकिंग के लिए स्टेशन की लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा, यह काम चुटकियों में ऑनलाइन हो जाएगा.

विज्ञापन

किस-किस यात्री को मिलेगी यह सुविधा?

किस-किस यात्री को मिलेगी यह सुविधा?2 / 6

यह सुविधा सिर्फ कन्फर्म टिकट (Confirmed Ticket) वाले यात्रियों के लिए है. वेटिंग लिस्ट या आरएसी (RAC) टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को फिलहाल यह सुविधा नहीं मिलेगी. यह सुविधा अपने साथ रिजर्व कोच में सामान ले जाने पर ही लागू होगी.

विज्ञापन

किस क्लास में कितना सामान ले जा सकते हैं फ्री?

किस क्लास में कितना सामान ले जा सकते हैं फ्री?3 / 6

फर्स्ट एसी (1st AC): 70 किलोग्राम फर्स्ट क्लास और सेकेंड एसी (2AC): 50 किलोग्राम थर्ड एसी (3AC), एसी चेयर कार और स्लीपर: 40 किलोग्राम सेकेंड क्लास (General/2S): 35 किलोग्राम

फ्री लिमिट से ज्यादा सामान होने पर क्या होगा?

फ्री लिमिट से ज्यादा सामान होने पर क्या होगा?4 / 6

अगर आपका सामान फ्री लिमिट से ज्यादा है, तो आप ऑनलाइन एक्स्ट्रा लगेज बुक कर सकते हैं. इसके लिए सामान्य लगेज रेट का 1.5 गुना शुल्क (1.5x Charge) देना होगा. इसके बाद आप एक्स्ट्रा सामान भी अपने कोच में साथ ले जा सकेंगे.

विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग के समय क्या-क्या दिखेगा?

ऑनलाइन बुकिंग के समय क्या-क्या दिखेगा?5 / 6

आपकी क्लास में कितना वजन फ्री है. आप ज्यादा से ज्यादा कितना वजन ले जा सकते हैं. कौन-कौन सी प्रतिबंधित चीजें (Prohibited Items) ट्रेन में ले जाना मना है. नियम तोड़ने या बिना बुकिंग ज्यादा सामान ले जाने पर कितना जुर्माना लगेगा.

स्टेशन पर बचेगा समय, आसान होगा सफर!

स्टेशन पर बचेगा समय, आसान होगा सफर!6 / 6

रेलवे की इस नई व्यवस्था का मुख्य मकसद स्टेशन पर लगने वाली लंबी लाइनों को खत्म करना और यात्रियों का समय बचाना है. तो अगली बार ट्रेन से सफर करने से पहले अपने बैग्स का वजन जरूर चेक कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन