हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LPG सिलेंडर के दामों पर आया सरकार का बयान, ₹700 के नुकसान के बाद क्या बढ़ेंगी कीमतें?

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी से तेल कंपनियों की अंडर-रिकवरी में कमी आई है, लेकिन घरेलू LPG सिलेंडर पर नुकसान अब भी बहुत ज्यादा है. एक सिलेंडर पर करीब 700 रुपये तक का घाटा होने से कंपनियों पर दबाव बना हुआ है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाल में हुई बढ़ोतरी से सरकारी तेल कंपनियों को कुछ राहत मिली है. हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर पर होने वाला नुकसान अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल पर अंडर-रिकवरी पहले की तुलना में काफी घट गई है, लेकिन रसोई गैस सिलेंडर पर कंपनियों को अब भी बड़ा नुकसान हो रहा है. तेल कंपनियों की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2026 में पेट्रोल पर अंडर-रिकवरी करीब 24 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 105 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई थी. इसके बाद ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी होने से ये अंतर काफी कम हुआ है. जून में पेट्रोल पर अंडर-रिकवरी लगभग 6 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर करीब 30 रुपये प्रति लीटर रह गई है.

ये भी पढ़ें: 5 से 8 रुपये सस्‍ते हो सकते हैं Petrol, Diesel और CNG के दाम! जानिए अमेरिका-ईरान महा समझौते से भारत में तेल के दाम पर क्‍या होगा असर

LPG पर हो रहा है घाटा?

हालांकि LPG के मामले में स्थिति अलग है. 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर पर तेल कंपनियों को अब भी करीब 700 रुपये प्रति सिलेंडर का नुकसान हो रहा है. इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की ऊंची कीमतें और घरेलू स्तर पर नियंत्रित खुदरा रेट हैं. सरकार का कहना है कि एक घरेलू LPG सिलेंडर की असली लागत करीब 1,600 रुपये तक पहुंच चुकी है, जबकि उपभोक्ताओं को ये इससे काफी कम कीमत पर मुहैया कराया जा रहा है. दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है. इस वजह से लागत और बिक्री मूल्य के बीच बड़ा अंतर बना हुआ है. सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी दे रही है. इसके चलते पात्र उपभोक्ताओं को सिलेंडर सामान्य ग्राहकों की तुलना में कम कीमत पर मिलता है. हालांकि इस सब्सिडी के बावजूद तेल कंपनियों का कुल नुकसान पूरी तरह कम नहीं हो पा रहा है.

विज्ञापन

कंपनियों पर पड़ रहा दबाव?

देश की तीन प्रमुख सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां- Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum Corporation Limited और Hindustan Petroleum Corporation Limited घरेलू LPG की आपूर्ति का बड़ा हिस्सा संभालती हैं. LPG पर लगातार बनी अंडर-रिकवरी का सीधा असर इन कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन पर पड़ता है. हालिया मूल्य संशोधन के बाद पेट्रोल और डीजल से जुड़ा दबाव कम हुआ है, लेकिन LPG पर जारी भारी नुकसान फिलहाल तेल कंपनियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है. आने वाले महीनों में अंतरराष्ट्रीय LPG कीमतों और सरकारी नीतियों पर स्थिति काफी हद तक निर्भर करेगी.

ये भी पढ़ें: Gas Cylinder New Guidlines: LPG गैस स‍िलेंडर को लेकर जारी हुई एडवाइजरी, क्‍या बढ़ गए आज रसोई गैस के दाम? जान‍िये

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola