LIC Policy: न कोई पैसे की चिंता हो और न किसी तरह की कोई अन्य सिरदर्दी, एक उम्र हो जाने के बाद हम सभी एक आराम की जिंदगी चाहते हैं। हालांकि, इसके लिए हमें आज से ही प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए। महंगाई के इस बदलते दौर में सेविंग करना या किसी अच्छे प्लान में निवेश करना बहुत जरूरी है। ये ही एक कारण भी है कि ज्यादातर लोगों की इनवेस्टमेंट रिटायरमेंट प्लानिंग की ओर रहती है। अगर आप भी उनमें से हैं जो अपने कल को आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहते हैं तो एलआईसी की बेस्ट पॉलिस में से एक सरल पेंशन योजना को अपना सकते हैं।
क्या है एलआईसी की सरल पेंशन योजना?
सबसे पुरानी और भरोसेमंद एलआईसी कंपनी की सरल पेंशन योजना एक बेस्ट रिटर्न पॉलिसी है। ये एक नॉन-लिंक्ड और एकल प्रीमियम योजना है। इस योजना को पति या पत्नी ज्वाइंट में निवेश कर सकते हैं। जबकि, अकेले भी निवेश कर सकते हैं। इसमें पॉलिसी की शुरुआत होने के 6 माह के अंदर निवेशक चाहे तो सरेंडर कर सकता है।
ये भी पढ़ें- IMPS New Service Update: बैंक अकाउंट और नाम लिंक किए बिना भी अब भेज सकेंगे 5 लाख रुपये तक, जानिए कैसे?
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
LIC Saral Pension Yojana Eligibility
- सरल पेंशन योजना में निवेश करने की न्यूनतम उम्र 40 साल होनी चाहिए।
- इसमें निवेश के लिए अधिकतम उम्र 80 साल होनी जरूरी है।
- निवेशक इसमें ज्वाइंट या सिंगल अकाउंट भी ओपन करवा सकते हैं।
- इस योजना में मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना पेंशन ली जा सकती है।
- मासिक पेंशन के लिए कम से कम 1000 रुपये का निवेश करना होगा।
- तिमाही पेंशन के लिए कम से कम 3000 रुपये का निवेश करना होगा।
- छमाही पेंशन के लिए कम से कम 6000 रुपये का निवेश करना होगा।
- सालाना पेंशन के लिए कम से कम 12000 रुपये का निवेश करना होगा।
- इसमें अधिकतम पेंशन राशि के लिए कोई सीमा नहीं है।
ये भी पढ़ें- Airtel का नया रिचार्ज प्लान दे रहा है Jio को टक्कर! Free Netflix समेत शानदार बेनिफिट्स शामिल
LIC Saral Pension Yojana Calculator
सरल पेंशन योजना में अगर आप 42 साल की उम्र में 30 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो इसमें आपको हर महीने 12,388 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। अधिक निवेश के साथ आप अधिक पेंशन का फायदा उठा सकते हैं।
एलआईसी की सरल पेंशन योजन के बारे में वीडियो के जरिए विस्तार से जानिए
https://www.youtube.com/watch?v=I7ukFKO44Pg
LIC Saral Pension Yojana Benefits
- इस योजना में निवेश करने वाले लाभार्थी लोन का फायदा उठा सकते हैं।
- इस प्लान की शुरुआत के 6 महीने बाद आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- बीमार होने पर प्लान में जमा पैसों को वापस निकाला जा सकता है।
- पॉलिसी की शुरुआत के 6 महीने में सरेंडर कर सकते हैं।
- सरेंडर करने पर बेस प्राइज का 95% पैसा वापस मिल जाता है।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
13 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
14 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
14 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
15 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
16 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
18 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines