IMPS New Service Update: बैंक अकाउंट और नाम लिंक किए बिना भी अब भेज सकेंगे 5 लाख रुपये तक, जानिए कैसे?

IMPS New Service Update: इंस्टेंट पेमेंट सर्विस की नई अपडेट के तहत लाभार्थी के खाते को लिंक किए बिना भी 5 लाख रुपये तक भेजे जा सकते हैं।

IMPS New Service Update, IMPS New Service, Imps new service update sbi, Imps new service update online, imps full form, how to find imps sender details, imps app, online payment, digital payment, mobile imps payment, imps login, track imps reference number,

IMPS New Service Update: आज के समय में ऑनलाइन लेनदेन के लिए लोग तरह-तरह के डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। इनमें फोन पे, गूगल पे, पेटीएम, भीम समेत कई यूपीआई ऐप्स शामिल हैं। इस तरह के डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाओं का फायदा उठाकर यूजर्स एक दूसरे को कहीं से भी कभी भी पैसे ट्रांसफर करते हैं। हालांकि, समस्या कई बार तब बढ़ जाती है जब किसी को लाख रुपयों का ट्रांसफर करना पड़ता है।

विज्ञापन

ऐसे में भेजने वाले को पहले लाभार्थी का बैंक खाता, अकाउंट नेम, फोन नंबर समेत अन्य जानकारी को एंटर करना जरूरी हो जाता है। हालांकि, इस प्रोसेस को अब आसान बनाने के लिए तत्काल भुगतान सेवा यानी आईएमपीएस ने अपनी सर्विस (IMPS New Service Update 2023) में एक खास सुविधा दी है। सर्विस में अपडेट करते हुए लाभार्थियों का खाता लिंक किए बिना पैसे भेजे जा सकेंगे।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

News 24 Whtasapp Channel

विज्ञापन

बिना अकाउंट लिंक 5 लाख रुपये तक भेजने की सुविधा

5 लाख रुपये तक के ऑनलाइन लेनदेन के लिए पहले बेनिफिशियरी का बैंक खाता, नाम, नंबर आदि को लिंक करना जरूरी होता था, लेकिन अब  IMPS के नई सर्विस के तहत ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। यूजर्स बिना बेनिफिशियरी के खाते को लिंक किए भी 5 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन कर सकता है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने इस सुविधा को सभी के लिए पेश कर दिया है।

विज्ञापन

कैसे होगी वेरिफाइड अकाउंट की पहचान?

IMPS की नई सर्विस लाभार्थी को वेरीफाई करने की सुविधा भी प्रदान करेगी। फोन नंबर से ही आप पहचान कर सकेंगे कि अकाउंट नंबर सही है या नहीं। बैंक डिटेल्स को फिर से चेक करने की भी सुविधा दी जाएगी। एनपीसीआई का कहना है कि इस नई सर्विस को व्यवस्था थोक और खुदरा लेनदेन वाले कॉरपोरेट्स तक विस्तारित करने के लिए शुरू किया गया है।

बेनिफिशियरी का बैंक अकाउंट बिना लिंक किए कैसे भेजे पैसे?

आप दो तरीके को अपना कर बेनिफिशियरी को पैसे भेज सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक खाता नंबर, बैंक होल्डर का नाम, IFSC कोड एंटर करना होगा। इसके जरिए आप बेनिफिशियरी को पैसे भेज सकते हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा एक तरीका और है जिसके जरिए भी बेनिफिशियरी को पैसे भेजे जा सकते हैं। इसके लिए आपको लाभार्थी की पहचान के लिए फोन नंबर और Mobile Money Identifier (एमएमआईडी) का यूज करके भी आप पैसे भेज सकते हैं।  करना शामिल है। MMID 7 अंकों की एक संख्या होती है जिसे बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को दिया जाता है।

विज्ञापन

Keypad Mobile से आप कैसे पैसे भेज सकते हैं? आइए वीडियो के माध्यम से जानते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ