LIC New Jeevan Shanti Policy : लोगों को बुढ़ापे के खर्चे की चिंता से मुक्ति दिलाने के लिए कई योजनाएं चल रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक है देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) का जीवन शांति प्लान पॉलिसी। इस योजना में निवेशक यानी पॉलिसीधारक को जीवनभर पेंशन मिलता है। यदि पॉलिसीधारक की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है और उनके खाते में जमा पैसा नॉमिनी को मिल जाता है।
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में रिटायरमेंट प्लान बहुत लोकप्रिय हैं, जो बुढ़ापे में पेंशन की चिंता को दूर करने में मदद करते हैं। एलआईसी जीवन शांति प्लान रिटायरमेंट के बाद आपको पैसों की किल्लत से बचाने में मदद करती है। इस योजना की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें निवेशक को केवल एकबार निवेश करने की जरूरत होती है।
न्यू जीवन शांति प्लान की खासियत
एलआईसी (LIC New Jeevan Shanti Policy) का यह प्लान निवेशक को रिटायरमेंट के बाद जीवनभर पेंशन प्रदान करने की गारंटी देती है। इसमें निवेशक बुढ़ापे में होने वाले आर्थिक जरूरत को ध्यान में रखते हुए एकबार में ही निवेश करते हैं। जिसके बाद उन्हें एक तय समय के बाद हर महीने निश्चित राशि की पेंशन मिलती है।
इस स्कीम में न्यूनतम निवेश की राशि 1.5 लाख रुपये है। इस योजना में आयु सीमा 30 से 79 साल है। इस योजना में निवेश के विकल्प मौजूद हैं। पहला है डेफर्ड एन्यूटी फॉर सिंगल लाइफ, और दूसरा है डेफर्ड एन्यूटी फॉर जॉइंट लाइफ।
यह भी पढ़ें- PM Kusum Yojana का ऐसे उठाएं लाभ, डबल हो सकती है कमाई
ऐसे काम करता है एन्यूटी प्लान
डेफर्ड एन्यूटी फॉर सिंगल लाइफ प्लान के तरह पॉलिसी धारक को जीवनभर पेंशन प्राप्त होती है, लेकिन अगर किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है और उनके खाते में जमा पैसा डॉक्यूमेंट्स में दर्ज नॉमिनी को सौंप दिया जाता है।
वहीं अगर किसी व्यक्ति के पास डेफर्ड एन्यूटी फॉर जॉइंट लाइफ का प्लान है तो उनकी मृत्यु के बाद दूसरे व्यक्ति को पेंशन की सुविधा मिलती है। यदि दोनों व्यक्तियों की मृत्यु होती है, तो पूरा पैसा नॉमिनी को मिल जाता है।
पेंशन विकल्प और सरेंडर सुविधा
एलआईसी के इस पेंशन प्लान (LIC New Jeevan Shanti Policy) की एक और विशेषता यह है कि इसे खरीदने के बाद आप सरेंडर कर सकते हैं। साथ ही इसमें आपके पर पेंशन की अंतराल का विकल्प भी होता है। इसमें मासिक, तीन, छह महीने, या फिर वार्षिक पेंशन का विकल्प चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- SBI का फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को बड़ा तोहफा, फ्री में उठाएं इस खास सुविधा का फायदा
पेंशन में निवेश पर इतना मिलेगा पैसा
LIC की इस सिंगल प्रीमियम प्लान के तहत, यदि आप 1.5 लाख रुपये का न्यूनतम निवेश करते हैं, तो आपकी पेंशन 1,000 रुपये फिक्स हो जाती है। वहीं आप पांच साल के लॉक इन पीरियड के साथ डिफर्ड एन्यूटी फॉर सिंगल लाइफ प्लान में 10 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपकी मासिक पेंशन 11,192 रुपये फिक्स होती है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
57 mins ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
1 hr agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
1 hr agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
2 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
16 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
17 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
18 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
20 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
22 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines