फिनटेक कंपनी CRED के फाउंडर कुणाल शाह को WhatsApp का नया ग्लोबल CEO नियुक्त किया गया है. WhatsApp की मूल कंपनी Meta ने ये ऐलान करते हुए बताया कि वो CRED में करीब 90 करोड़ डॉलर (लगभग 8,550 करोड़ रुपये) का निवेश भी करेगी. कुणाल शाह मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म के मौजूदा हेड विल कैथकार्ट की जगह लेंगे. ये नियुक्ति इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि WhatsApp दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है और इसके अरबों यूजर्स हैं. अब इसकी कमान एक भारतीय बिजनेसमैन के हाथों में होगी. Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने कुणाल शाह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने CRED को भारत की सबसे महत्वपूर्ण टेक कंपनियों में से एक बनाया है और उनका अनुभव WhatsApp को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगा.
कब हुई CRED की स्थापना?
कुणाल शाह ने साल 2018 में CRED की स्थापना की थी. ये प्लेटफॉर्म क्रेडिट कार्ड बिल पैमेंट और रिवॉर्ड बेस्ड सर्विस के लिए जाना जाता है. कुछ ही सालों में CRED भारत के बड़े फिनटेक स्टार्टअप्स में शामिल हो गया. इससे पहले कुणाल शाह FreeCharge के को-फाउंडर भी रह चुके हैं, जिसे बाद में बेच दिया गया था. Meta द्वारा किया जा रहा ये निवेश CRED के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फंडिंग के बाद कंपनी का रिवेल्यूएशन करीब 4.5 अरब डॉलर हो जाएगा. कंपनी इस निवेश का इस्तेमाल अपने कारोबार के विस्तार और भविष्य में शेयर बाजार लिस्टिंग की तैयारी के लिए कर सकती है.
अब कौन संभालेगा CRED की कमान?
कुणाल शाह के WhatsApp में जाने के बाद CRED की कमान मितेन संपत संभालेंगे. कंपनी ने कहा है कि लीडरशिप बदलने के बावजूद उसके विकास और विस्तार की योजनाएं पहले की तरह जारी रहेंगी. कुणाल शाह ने बताया कि उन्होंने 2018 में इस सोच के साथ Cred शुरू किया था कि क्रेडिटवर्थनेस (उधार चुकाने की क्षमता) को इनाम मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि आठ साल से भी कम समय में ये सोच एक नई कैटेगरी में बदल गई है, लाखों सदस्य और भारी मुनाफे के साथ ये एक मज़बूत ब्रांड बन गया. शाह ने आगे कहा कि इसी बुनियाद पर और ज़्यादा कैपिटल और बेहद टैलेंटेड टीम के साथ CRED आने वाले दशकों तक एक मज़बूत संस्थान बनने के लिए तैयार है.
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
13 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
14 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
15 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
15 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
15 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
15 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
15 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
17 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
18 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines