FD Rates June 2026: SBI, PNB या HDFC नहीं... इन बैंकों में मिल रहा है FD पर 8.1% तक सबसे ज्यादा ब्याज; चेक करें लेटेस्ट लिस्ट

Fixed Deposit Rates 2026: जून महीने में कई बैंकों में एफडी पर 8% से ज्यादा ब्याज मिल रहा है, जबकि बड़े बैंक 6.5% रिटर्न दे रहे हैं। निवेश से पहले देखें टॉप बैंकों की लिस्ट।

FD.jpg (2)
1 / 6

अगर आप बिना किसी रिस्क के अपनी गाढ़ी कमाई पर बेहतर और फिक्स रिटर्न चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी सबसे भरोसेमंद निवेश माध्यम है। जून 2026 में देश के अलग-अलग बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली FD पर 2.5% से 8.1% तक सालाना ब्याज की पेशकश कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि SBI, HDFC और PNB जैसे बड़े बैंकों के मुकाबले कुछ छोटे और प्राइवेट बैंक आपको काफी ज्यादा मुनाफा दे रहे हैं? आइए, देखते हैं कि इस समय कौन से बैंक एफडी पर सबसे बंपर रिटर्न दे रहे हैं।

विज्ञापन

स्मॉल फाइनेंस बैंकों में सबसे ज्यादा रिटर्न, मिल रहा है 8.1% तक ब्याज

स्मॉल फाइनेंस बैंकों में सबसे ज्यादा रिटर्न, मिल रहा है 8.1% तक ब्याज2 / 6

सुरक्षित निवेश के साथ बंपर कमाई के मामले में इस समय स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे आगे चल रहे हैं। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक अपनी चुनिंदा अवधि की FD पर सबसे ज्यादा 8.1% सालाना तक का रिटर्न दे रहे हैं। इसके बाद शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का नंबर आता है, जो निवेशकों को पूरे 8.0% तक का सालाना ब्याज दे रहे हैं।

विज्ञापन

जना, ESAF और उज्जीवन बैंक: यहां भी मिल रहा है शानदार मुनाफा

जना, ESAF और उज्जीवन बैंक: यहां भी मिल रहा है शानदार मुनाफा 3 / 6

ज्यादा ब्याज देकर ग्राहकों को आकर्षित करने वाले अन्य स्मॉल फाइनेंस बैंकों की दरें भी काफी मजबूत हैं: जना स्मॉल फाइनेंस बैंक: इस बैंक में आपको FD पर 7.77% तक का शानदार ब्याज मिल रहा है। ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक: यहाँ जमा पैसों पर निवेशकों को 7.75% की दर से रिटर्न दिया जा रहा है। उज्जीवन और एयू बैंक: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में 7.55% और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) में 7.4% तक का सालाना ब्याज मिल रहा है।

प्राइवेट बैंकों में DCB और IDFC फर्स्ट बैंक आगे, मिल रहा है 7.5% तक रिटर्न

प्राइवेट बैंकों में DCB और IDFC फर्स्ट बैंक आगे, मिल रहा है 7.5% तक रिटर्न 4 / 6

अगर आप स्मॉल फाइनेंस बैंकों के बजाय स्थापित प्राइवेट कमर्शियल बैंकों में पैसा रखना चाहते हैं, तो वहां भी कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं: डीसीबी बैंक (DCB Bank): प्राइवेट बैंकों में डीसीबी बैंक इस समय सबसे ऊंची ब्याज दर यानी 7.5% तक का रिटर्न दे रहा है। आईडीएफसी फर्स्ट और सीएसबी बैंक: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC FIRST Bank) और सीएसबी बैंक (CSB Bank) में ग्राहकों को 7.35% का ब्याज मिल रहा है। जम्मू एंड कश्मीर, यस बैंक: जेके बैंक में 7.3%, जबकि यस बैंक, सिटी यूनियन बैंक और धनलक्ष्मी बैंक में 7.25% तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन

बड़े प्राइवेट बैंकों का हाल: बड़े नाम लेकिन ब्याज दरें कुछ कम

बड़े प्राइवेट बैंकों का हाल: बड़े नाम लेकिन ब्याज दरें कुछ कम5 / 6

देश के जो सबसे बड़े और दिग्गज प्राइवेट सेक्टर के बैंक हैं, वे सुरक्षा के लिहाज से तो बेहतरीन हैं लेकिन ब्याज के मामले में छोटे बैंकों से पीछे रह गए हैं: एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank): देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक अपनी एफडी पर फिलहाल 6.5% के आसपास ब्याज दे रहा है. आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक: आईसीआईसीआई बैंक में भी यह दर 6.5% है, जबकि एक्सिस बैंक (Axis Bank) अपने ग्राहकों को 6.45% तक का ही सालाना रिटर्न दे पा रहा है.

सरकारी (PSU) बैंकों का हाल: सबसे ज्यादा भरोसा, पर रिटर्न सीमित

सरकारी (PSU) बैंकों का हाल: सबसे ज्यादा भरोसा, पर रिटर्न सीमित6 / 6

सरकारी बैंकों में पूंजी की 100% सुरक्षा के कारण बुजुर्ग और पारंपरिक निवेशक आज भी यहीं पैसा जमा करना पसंद करते हैं, हालांकि यहां दरें 7% से नीचे हैं: पंजाब एंड सिंध बैंक: सरकारी बैंकों में यह बैंक सबसे आगे है, जो 6.85% तक ब्याज दे रहा है। इंडियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा: इंडियन बैंक में 6.8% और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) में 6.75% का रिटर्न मिल रहा है। एसबीआई (SBI): देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक फिलहाल अपने सामान्य ग्राहकों को 6.45% की दर से ही ब्याज दे रहा है। केवल ज्यादा ब्याज देखकर ही एफडी न चुनें। पैसा लगाने से पहले बैंक की वित्तीय स्थिति, डिपॉजिट इंश्योरेंस (DICGC कवर) और अपनी लिक्विडिटी (जरूरत के समय पैसा निकालने की सुविधा) को जरूर चेक कर लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन