CRED के फाउंडर कुणाल शाह बनेंगे WhatsApp के ग्लोबल CEO, Meta ने किया करीब 1 अरब डॉलर का निवेश

भारतीय फिनटेक कंपनी CRED के संस्थापक कुणाल शाह को WhatsApp का नया ग्लोबल CEO नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही Meta ने CRED में करीब 90 करोड़ डॉलर (लगभग 8,550 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की है. इस फैसले को भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

Kunal Shah Becomes WhatsApp Global CEO

Credit: News24

विज्ञापन

फिनटेक कंपनी CRED के फाउंडर कुणाल शाह को WhatsApp का नया ग्लोबल CEO नियुक्त किया गया है. WhatsApp की मूल कंपनी Meta ने ये ऐलान करते हुए बताया कि वो CRED में करीब 90 करोड़ डॉलर (लगभग 8,550 करोड़ रुपये) का निवेश भी करेगी. कुणाल शाह मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म के मौजूदा हेड विल कैथकार्ट की जगह लेंगे. ये नियुक्ति इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि WhatsApp दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है और इसके अरबों यूजर्स हैं. अब इसकी कमान एक भारतीय बिजनेसमैन के हाथों में होगी. Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने कुणाल शाह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने CRED को भारत की सबसे महत्वपूर्ण टेक कंपनियों में से एक बनाया है और उनका अनुभव WhatsApp को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें: Share Market Closing: शेयर बाजार में लौटी रौनक! सेंसेक्स 290 अंक उछला, निफ्टी 24000 के पार; रॉकेट बने ये शेयर; देखें वजह

विज्ञापन

कब हुई CRED की स्थापना?

कुणाल शाह ने साल 2018 में CRED की स्थापना की थी. ये प्लेटफॉर्म क्रेडिट कार्ड बिल पैमेंट और रिवॉर्ड बेस्ड सर्विस के लिए जाना जाता है. कुछ ही सालों में CRED भारत के बड़े फिनटेक स्टार्टअप्स में शामिल हो गया. इससे पहले कुणाल शाह FreeCharge के को-फाउंडर भी रह चुके हैं, जिसे बाद में बेच दिया गया था. Meta द्वारा किया जा रहा ये निवेश CRED के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फंडिंग के बाद कंपनी का रिवेल्यूएशन करीब 4.5 अरब डॉलर हो जाएगा. कंपनी इस निवेश का इस्तेमाल अपने कारोबार के विस्तार और भविष्य में शेयर बाजार लिस्टिंग की तैयारी के लिए कर सकती है.

अब कौन संभालेगा CRED की कमान?

कुणाल शाह के WhatsApp में जाने के बाद CRED की कमान मितेन संपत संभालेंगे. कंपनी ने कहा है कि लीडरशिप बदलने के बावजूद उसके विकास और विस्तार की योजनाएं पहले की तरह जारी रहेंगी. कुणाल शाह ने बताया कि उन्होंने 2018 में इस सोच के साथ Cred शुरू किया था कि क्रेडिटवर्थनेस (उधार चुकाने की क्षमता) को इनाम मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि आठ साल से भी कम समय में ये सोच एक नई कैटेगरी में बदल गई है, लाखों सदस्य और भारी मुनाफे के साथ ये एक मज़बूत ब्रांड बन गया. शाह ने आगे कहा कि इसी बुनियाद पर और ज़्यादा कैपिटल और बेहद टैलेंटेड टीम के साथ CRED आने वाले दशकों तक एक मज़बूत संस्थान बनने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ