300,000 नौकरियों पर मंडराया संकट, TikTok Ban वाले विधेयक को सदन में भारी बहुमत

Jobs At Risk During TikTok Ban News In America: अमेरिका में टिकटॉक के बैन को लेकर खबरें तेज हो गई हैं। भारत सरकार द्वारा 2020 में इस एप पर प्रतिबंध लगाने के बाद अमेरिकी सांसदों ने भी इसके बैन के पक्ष में वोट दिया है। इसे लेकर एप के सीईओ ने नौकरियां जाने को लेकर बड़ी बात कही।

Jobs At Risk After TikTok Ban In America

Jobs At Risk After TikTok Ban In America

विज्ञापन

टिकटॉक एप के सीईओ ने क्या कहा?

टिकटॉक के सीईओ शो जी च्यू ने कल यानी 13 मार्च को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा एक विधेयक पारित करने के बाद नौकरियां जाने की चेतावनी दी। उन्होंने यूजर्स से अपने “संवैधानिक अधिकारों” की रक्षा के लिए बैन का विरोध करने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन

च्यू ने कहा कि पिछले कुछ सालों में, कंपनी ने यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखने और सभी प्लेटफॉर्म्स को बाहरी हेरफेर से फ्री रखने के लिए इन्वेस्ट किया है और कमिट किया है कि आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे। अगर यह कानून साइन होता है, तो संयुक्त राज्य अमेरिका में टिकटॉक पर बैन लग जाएगा।

विज्ञापन

च्यू ने कहा कि यह बिल क्रिएटर्स और छोटे बिजनेस की जेब से अरबों डॉलर निकाल लेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह 300,000 से ज्यादा अमेरिकी नौकरियों को खतरे में डाल देगा और टिकटॉक को भी छीन लेगा।

विज्ञापन

भारत सरकार का दिया उदाहरण

आपको बता दें कि 2020 में भारत सरकार ने टिकटॉक एप पर बैन लगा दिया था। इसके बाद, अमेरिकी सांसदों ने भारत का उदाहरण देते हुए विधेयक के पक्ष में वोट दिए हैं।अमेरिकी सांसदों ने कहा कि टिकटॉक में पारदर्शिता की कमी है और इसके कार्यकारी अधिकारी यूजर्स की प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के इच्छुक भी नहीं हैं। यही कारण है कि यूरोपीय यूनियन और कनाडा में भी टिकटॉक पर बैन लगा दिया गया है।

कितने मिले वोट?

अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन में इस बिल के पक्ष में जहां 352 वोट पड़े, वहीं इसके विरोध में 65 वोट पड़े। अमेरिका में टिकटॉक का इस्तेमाल लगभग 170 मिलियन यूजर्स करते हैं और ऐप के बैन का मुद्दा अमेरिका में काफी बड़ा हो गया है। कानून निर्माताओं ने शिकायत की है कि उनके ऑफिस ऐप यूजर्स के कॉल से भर गए हैं जो इस कानून का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ