हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jio ला रहा ऐसी तकनीक, Airtel के छूटे पसीने, ग्राहकों की मौज ही मौज

विज्ञापन
Photo Credit: Google

Jio New Planning: साल 2016, जब से जियो आया है तभी से हर साल नई तकनीक देखने के लिए मिलती है। टेलिकॉम सेक्टर से लेकर ओटीटी तक जिओ ने अपनी धाक जमाई हुई है। टेलिकॉम में जहां जियो हर साल 20 फीसदी की ग्रोथ से नए कस्टमर जुड़ रहे हैं, वहीं ओटीटी पर आईपीएल 2023 में जिओ ने कमाल ही कर दिया। इसी बीच जिओ एक ऐसी तकनीक लेकर आया है, जिसे देखकर दूसरी टेलिकॉम कंपनियां परेशान नजर आ रहीं हैं।

यह भी पढ़ें – Fantasy 11 पर टीम बनाने से पहले जान लें 5 बड़ी बातें, नहीं होगी कोई प्रॉब्लम

VoLTE सर्विस को करेगा मजबूत

दरअसल जियो अपनी VoLTE सर्विस को मजबूत करके वीडियो कॉल में नए फीचर ला रहा है। जिसके लिए कंपनी की तरफ से 1200 करोड़ के निवेश की तैयारी है। पहले से ही जियो की VoLTE सर्विस सभी से बेहतर मानी जाती है। अब कई फीचर के आने के बाद से ग्राहक जियो की तरफ और खिच सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढे़ें- India vs China: चीन के दिन गए, अब भारत का बजेगा विश्व इकॉनमी में डंका, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

एयरटेल की प्लानिंग है कमजोर

एयरटेल की बात करें तो कंपनी अभी अपने 6जी के लिए प्लान कर रही है। वहीं जियो सभी तकनीक को एक साथ चलाने पर विचार कर रहा है। इसलिए नई तकनीक लाने के लिए मुकेश अंबानी इतना बड़ा निवेश करने जा रहा है। साथ में रिपोर्ट्स हैं कि कंपनी ने अपने जियो सिनेमा को अगले लेवल पर ले जाने की भी प्लानिंग बना ली है।

विज्ञापन

आ सकता है JIO Cricket

खेल के मार्केट को देखते हुए जियो की तरफ से JIO Cricket देखने को मिल सकता है। हालांकि इसके लिए कंपनी ने अभी ऐलान नहीं किया है। पर आने वाले आईपीएल 2024 से पहले नए ऐप के साथ कंपनी मार्केट में उतर सकती है। जिससे और कंपनी का मार्केट शेयर मजबूत होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola